• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
31/10/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़, घोसी में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह, जन सेवा संवाद कार्यक्रम एवं विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच से उपस्थित जनता का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एकता के सूत्र में पिरोया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” कार्यक्रम के दौरान पटेल समुदाय के वरिष्ठ गणमान्य एवं समाजसेवियों को मोमेंटो देकर मंत्री श्री ए के शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

विकास को नई दिशा देने वाली योजनाओं का शुभारंभ

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने लगभग 50 करोड़ की लागत वाली कुल 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इनमें से 28 परियोजनाओं का शिलान्यास (लगभग 44 करोड़ रुपए) और 27 परियोजनाओं का लोकार्पण (लगभग 5 करोड़ से अधिक) किया गया।शामिल प्रमुख कार्यों में इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण, कवर्ड मिनी नाला निर्माण,पोखरी एवं जलाशयों का सुंदरीकरण, सीसी रोड का निर्माण,कान्हा गौशाला का निर्माण,वाटर कूलर का अधिष्ठापन एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण आदि शामिल हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं नागरिकों की सुविधा बढ़ाने, नगर की सुंदरता बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह, विद्यार्थी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।सबने खुले दिल से अपने सुझाव और अपेक्षाएं साझा की।

इस दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि “सरकार का उद्देश्य जनसंपर्क नहीं, बल्कि जनसंपृक्ति है — जनता की भागीदारी से ही विकास संभव है। हर गांव, हर वार्ड, हर गली को सुविधाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।”मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि “मऊ जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस दौरान पूर्व सांसद श्री हरि नारायण राजभर, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका घोसी मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार पटेल : सीएम विष्णु देव साय

Next Post

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Paddy

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान खरीद

यह भी पढ़ें

NIA

सोना तस्करी मामले में NIA  ने फरार आरोपी रबींस को किया गिरफ्तार

27/10/2020

KGF Chapter 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, वर्ल्डवाइड कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

19/04/2022
education

शिक्षा के अधुनातन स्वरूप पर काशी मंथन

12/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version