• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुलपति के कोरोना हॉस्पिटल के दौरे के बाद फैला संक्रमण, 10 कर्मचारी भी हुए पॉज़िटिव

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केजीएमयू में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मरीज और तीमारदार ही नहीं अस्पताल के कर्मचारियों से लेकर अफसर तक बेपरवाह हैं। स्थिति यह है कि खुद कुलपति ने कोविड अस्पताल का दौरा करने के बाद दफ्तर आना जारी रखा। इसके कुछ दिन बाद ही उनमें वायरस की पुष्टि हुई।

इसके बाद आज कुलपति कार्यालय के दस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कुलपति दफ्तर को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कोविड अस्पताल के दौरे को लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। केजीएमयू में कोविड प्रोटोकॉल की गाइड लाइन बनाई गई है। इसे कई राज्यों ने भी अपने यहां लागू किया है। मगर, संस्थान खुद ही इस गाइड लाइन को दरकिनार कर रहा है। ऐसे में कैंपस में संक्रमण फैल रहा है।

SOG टीम ने भाजपा नेता पर किए 4 फायर, CCTV फुटेज हुई वायरल

बुधवार को कुलपति दफ्तर के 10 कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बुधवार को कुलपति कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सुबह से ही कुलपति कार्यालय में सैनिटाइजिंग का काम कराया जा रहा है। बता दें कि अभी कुलपति कार्यालय के स्टॉफ के कई लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

केजीएमयू में गत वर्ष भी 300 के करीब डॉक्टर-कर्मी संक्रमित हुए थे. इस बार भी कैम्पस में संक्रमण फैल गया है। कुलपति डॉ. विपिन पुरी दो अप्रैल को कोविड अस्पताल का दौरा करने गए थे. वह वैक्सीन की डोज भी ले चुके थे। इसके बाद भी वह दोबारा कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

NIA के सामने पेश हुए परमबीर, SUV में मिले विस्फोटक मामले में दर्ज होगा बयान

माना जा रहा है कि कुलपति के कोविड अस्पताल के दौरे के बाद ही उनके कार्यालय के कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। ऐसे ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु भी पॉजिटिव हो गए हैं, वह भी वैक्सीन की डोज ले चुके थे। मंगलवार को 40 डॉक्टरों में वायरस की पुष्टि हुई थी। इसमें भी कई लोग वैक्सीन लगवा चुके थे।

केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग में 20 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। यूरोलॉजी विभाग में नौ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में तीन डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन विभागों का कुछ स्टाफ भी पॉजिटिव आया है। इन विभागों को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए यहां भर्ती बंद कर दी गई है।

Tags: corona cases in lucknowKGMUKGMU corona positiveLucknow News
Previous Post

SOG टीम ने भाजपा नेता पर किए 4 फायर, CCTV फुटेज हुई वायरल

Next Post

KGMU के 30 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित, कई ले चुके वैक्सीन की दो डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
KGMU

KGMU के 30 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित, कई ले चुके वैक्सीन की दो डोज

यह भी पढ़ें

UP Police SI Exam

यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी की गिरफ्तारी पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

28/09/2021

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
Flowers

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

19/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version