• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध: एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/12/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को मऊ जनपद में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को इस योजना के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में यह योजना एक बड़ा कदम है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी आमजन के लिए फायदेमंद है। सरकार हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को सरकार की ओर से रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ लेकर लोग अपने बिजली के बिलों को कम करके आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त आसान किस्तों पर ऋण और बिजली बिलों में बचत के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय अर्जित करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर का शुभारंभ किया था और पूरे देश में इसके तहत एक करोड़ घरों को सोलर रूफटॉप से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रदेश में 25 लाख घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जाने हैं। इस योजना का लाभ लेकर लोग 25 वर्षों तक बिजली के बिलों के भार से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक किलोवाट पर 45 हजार रूपये, 02 किलोवाट पर 90 हजार रूपये, 03 किलोवाट पर 01 लाख 08 हजार रूपये सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए नेशनल पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सुरक्षित महाकुम्भ: 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे हाईटेक रिमोट लाइट बॉय

इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा बताते हुए इसे अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नेडा के अधिकारियों द्वारा योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा और सूर्य सखियों द्वारा गॉव-गॉव, घर-घर जाकर इसको लगाने का तरीका तथा इससे मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों को समझा रही हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया और सौर ऊर्जा के प्रति उत्साह दिखाया।

Tags: ak sharmamau newsPM Surya Ghar Yojanaup news
Previous Post

महाकुम्भ में सितारों का संगम, गंगा पंडाल में जलवा बिखेरेंगे शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम और श्रेया घोषाल

Next Post

गैंगरेप के दोषी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, बलरामपुर अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Next Post
gayatri prajapati

गैंगरेप के दोषी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, बलरामपुर अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

salman khan

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग, नेट चीरकर घर के अंदर गिरी गोली

14/04/2024
तेजस्वी- नीतीश

सुशांत मामले की जांच को लेकर तेजस्वी ने कहा- नीतीश सरकार होने दे रही है बिहार पुलिस का अपमान

03/08/2020
Cruelty with innocence

दो साल की मासूम के साथ दरिंदगी, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version