• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की सहिष्णुता उसकी कमजोरी नहीं

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
India's tolerance

India's tolerance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत अमनपसंद देश है। सेवा और सहकार उसके जीवन का अभीष्ठ रहा है। नेकी कर दरिया में डालने की उसकी प्रवृत्ति रही है। वह आत्मप्रचार में नहीं,लोगों की ममद करने की संस्कृतिमें भरोसा करता रहा है। स्वाभिमान से यहां के नागरिकों ने कभी समझौता नहीं किया। द्वार पर आए दोस्त ही नहीं,शत्रु को भी ऊंचा पीढ़ा दिया। भारत में अतिथि को हमेशा देवता माना गया। यह और बात है कि कुछ अतिथियों ने इसे भारत की कमजोरी माना और ऐसे आचरण किए जिसकी भारत ने अपेक्षा भी नहीं की होगी।  सिकंदर और पुरु का प्रसंग किसी से छिपा नहीं है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  एक और तो भारतीय आतिथ्य का लुत्फ उठा रहे थे और दूसरी ओर उनके सैनिक भारतीय भूभाग में तंबू -टेंट गाड़ रहे थे। चीन से भारत के संबंध पहले भी ठीक नहीं थे। जवाहरलाल नेहरू और माओत्से तुंग के दौर में तो भारत-चीन- भाई-भाई का नारा दिया गया था लेकिन  उसने पंचशील की धज्जियां उड़ाते हुए  उस पर युद्ध थोप दियाथा। उसके बहुत बड़े भू-भाग पर कब्जा जमा लियाथा और आज भी चीन की फितरत में कोई तब्दीली नहीं है। लद्दाख में भारत औरचीन के बीच सीमाएं आमने –सामने महीनों डटी रहीं। कोविड-19 के रूप में जिसतरह काघाव चीन ने भारत सहित पूरी दुनियाको दिया है, उससे दुनिया अभी उबर नहीं पाई है। जैविक हथियार बनाने की उसकी योजनाका दंश पूरी मानवता को भुगतना पड़ रहा है।

उसके द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया प्रक्षेपास्त्र हिंद महासागर में गिरा। इसकें एक दिन बाद ही समुद्री तूफान काउठना भी इस घटना की देन हो सकती है।  भारत में नक्सली आंतकवाद  को पालने-पोसनेमें भी चीनने बड़ी भूमिका अदा की। इसके बाद भी अगर यहांकी पुलिस माओवादियों से अपील कर रही है कि  कि वे सामने आयें और कोविड-19 संक्रमण का उपचार करायें तो यह उसकी सदाशयता ही है। भारत ने नेपाल की सहायता में हमेशा बड़े भाई की भूमिकानिभाई लेकिन वहां के प्रधानमंत्री ओपी शर्मा ओली ने जो कुछ भी किया, उसे नजरंदाज तो नहीं किया जासकता।

अपनी अल्पमत की सरकार बचाने के लिए नेपाल के पीएम के पी शर्मा ओली ने बीते एक-डेढ़ साल में इतनी सियासी चालें चलीं की उनसे नेपाल के लोग तो तंग थे ही उन्होंने भारत के नाक में भी दम कर रखा था। बीते दो-तीन साल के दौरान भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान जैसे देश मिलकर जितना बोले होंगे उससे कई गुना ज्यादा अकेले ओली बोलते रहे। जब-जब उनकी सरकार संकट में आयी तब-तब उन्होंने भारत पर साजिश रचने का आरोप लगाकर राष्ट्रवाद का पैंतरा चला। ओली को पता है कि वे भारत से लिपुलेख और कालापानी नहीं ले पायेंगे फिर भी उन्होंने उत्तराखंड के इस हिस्से को नेपाल के नक्शे में दिखाया।

ओली के इस सियासी नक्शे को नेपाली संसद ने भी मंजूरी दे दी। दरअसल ओली ने इतना दांव चला था कि संसद में नेपाल के नये नक्शे का कोई विरोध कर ही नहीं पाया। जिसने विरोध किया और भारत के साथ संबंध खराब होने की दुहाई दी उसे ओली ने भारत का जासूस बता दिया। भारत के हिस्से पर दावा करने के साथ ही ओली ने भारत पर साजिश करने, श्रीराम जन्मभूमि नेपाल में होने और कोरोना वायरस को चीन के बजाय भारत द्वारा फैलाने का घटिया भी लगाया। ओली की इन हरकतों के पीछे चीन था। वे चीन के इशारे पर ही भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे थे। यही कारण है कि  चीन ने ओली को बचाने के लिए यांग की  को लगाया जिसने न सिर्फ सांसदों की खरीद फरोख्त की कोशिश की बल्कि काठमांडू में वह सियासत की केन्द्रीय धुरी बन गयी। राष्ट्रपति विद्या भंडारी, प्रधानमंत्री और प्रचंड के बीच उसने कई बैठकें करवायी। सेना मुख्यालय तक यांग की की पहुंच थी। दरअसल ओली की तमाम सियासी हरकतों की पटकथा चीनी राजदूत यांक की ही लिखा करती थी। बहरहाल चीन का बेशर्म समर्थन, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के साथ मिलीभगत के बावजूद भी के.पी. शर्मा ओली अपनी कुर्सी नहीं बचा पाये।

नेपाली संसद में उनको हार का सामना करना पड़ा। हर मोर्चे पर मात खाने और सियासी पारी की ढलान पर नेपाल में ओली एक ऐसे खलनायक के तौर पर उभरे हैं जिसने अपने तीन साल के शासन में भारत-नेपाल संबंधों में इतने जख्म दिये हैं जिसे भरने के लिए तीन दशक भी कम पड़ जायेंगे। बहरहाल काठमांडू में ओली के पतन के बाद अब नेपाल में नये राजनीतिक समीकरण बनने तय हैं। यहां भारत को चुप बैठने के बजाय सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वैसे भी नेपाल में विदेशी प्रभाव कोई छिपी बात नहीं है। जब चीन राजनयिक मिशन के जरिए नेपाली कम्युनिस्ट में एकता कराने, ओली को बचाने के लिए सांसदों की खरीद-फरोख्त करने और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विपक्ष को साधने की कोशिश कर सकता है तो फिर भारत को किस बात की हिचक। भारत को भी नेपाली कांग्रेस, जनता समाज पार्टी और मधेशी गुटों से समन्वय कर और इनको संसाधनों से लैस कर  ताकतवर बनाना चाहिए ताकि काठमांडू में चीन के प्रभाव को कम किया जा सके। नेपाल को चीन के लिए खुला छोड़ना भारत के लिए कूटनीतिक समझदारी नहीं होगी।

Tags: India's toleranceNational news
Previous Post

दुष्कर्म व महिला की हत्या में फरार हलवाई ठेकेदार साथी समेत गिरफ्तार

Next Post

इम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए सुबह पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
Next Post
डिटॉक्स ड्रिंक

इम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए सुबह पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक

यह भी पढ़ें

Shrawasti

भारतीय जन सम्मान पार्टी एक, मिशन अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का होगा विकास

04/07/2021
child abuse case

बाल यौन शोषण मामला: सीबीआई ने छह और पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज कराए

27/01/2021
Karan Johar

करण जौहर ने ड्रग्स मामले में दी सफाई

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version