• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों के दृष्टिगत साफ सफाई, स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में त्योहारों की दृष्टिगत साफ सफाई, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे, नगरीय क्षेत्रों में स्थापित सभी दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास साफ सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराए। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा स्थलों के लिए सभी तैयारियां अभी से पूरी कर लें। धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक, पुरातात्विक व प्राचीन स्मारकों के रखरखाव, साफ-सफाई पर ध्यान देंगे, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी न हो। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकाय कार्मिकों को यह निर्देश दिए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) बुधवार को अधिकारियों के साथ निकाय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने क्षेत्रों में साफ किए गए कूड़ा स्थलों को फिर से गंदा होने से बचाने के लिए ऐसे स्थलों की फेंसिंग या पौधारोपण कराए, ऐसे स्थलों को उपयोगी बनाने के लिए वहां पर वेंडिंग जोन, बच्चों के क्रीड़ा स्थल व पार्क, बुजुर्गों के बैठने के स्थान आदि बनाये जा सकते है, इसके लिए प्रयास करें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सभी निकाय कार्मिक संचारी रोगों, मच्छर मक्खी जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया की रोकथाम के लिए कहीं पर भी जल भराव न हो, संभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा और दवाओं का छिड़काव करें, फॉगिंग कराए। सभी कार्मिक निकायों में कराया जा रहे अच्छे कार्यों की जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार कराए, झूठी खबरों में अपना पक्ष रखते हुए खंडन कराए।

Image

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय कार्यों के प्रति सक्रिय होकर कार्य करें। नगरीय क्षेत्रों में सड़कों में दिख रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में पहुंचाया जाए, जिससे पशुओं की सुरक्षा हो सके। साथ ही नागरिकों को भी किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। गौशालाओं में पशुओं के भरण पोषण और उनके संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशु सड़क पर दिखेंगे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सीएम योगी ने चकबंदी लेखपालों को दिया दिवाली तोहफा, 728 बने कानूनगो

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जो भी अधिशासी अधिकारी अपने निकाय मुख्यालय पर अधिवास नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब उनकी आवारागर्दी को और नहीं बर्दाश्त किया जाएगा, ऐसे कार्मिकों की कार्यों के प्रति लापरवाही और शिथिलिता पर कार्यवाही होगी। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों की सड़कों को अतिशीघ्र गड्ढा मुक्त करने तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव अजय कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक जल निगम, निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, निगमों के नगर आयुक्त, निकायों के अधिशासी अधिकारी और अन्य कार्मिकों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

UP Assembly By-election: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, मिल्कीपुर से इसको बनाया प्रत्याशी

Next Post

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Next Post

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

यह भी पढ़ें

rape

कैंटीन में काम करने वाली किशोरी से दुष्कर्म, कैंटीन संचालक और नौकर पर लगा आरोप

05/02/2022
CM Yogi

हम भारत में नहीं लागू होने देंगे शरिया कानून : योगी

25/05/2024
Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, शिवसेना सांसदों से करेंगे मुलाकात

19/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version