• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं को स्वयं रीडिंग लेने के लिए ऊर्जा विभाग करेगा प्रोत्साहित: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने बिलिंग व्यवस्था में सुधार न होने तथा उपभोक्ताओं को अक्सर गलत बिल देकर उत्पीड़न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलिंग एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गलत बिलिंग व मीटर रीडिंग में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को स्वयं रीडिंग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज शक्ति भवन में बिलिंग, मीटर रीडिंग एवं राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की मंशा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉरेंस की नीति है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व संलिप्तता किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की गलत बिल को लेकर शिकायतें आ रही हैं। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी इसमें अभी तक सुधार नहीं हुआ है। अंतिम मौका दिया जा रहा है। एजेंसियों के कार्यों की मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने कहा कि कार्यों में गड़बड़ियों को रोकने के लिए तथा समयबद्ध मॉनिटरिंग के लिए एजेंसियां आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सॉफ्टवेयर बनाएं और मीटर रीडिंग के डाटा को अपलोड करें। कार्यों की क्रास चेकिंग के लिए भी सिस्टम बनाएं। बिलिंग एजेंसियों को अपने कार्यों पर ध्यान देना होगा और क्वॉलिटी ऑफ बिलिंग पर जोर देना होगा।

एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के डायरेक्टर (कामर्शियल) को निर्देशित किया कि अपने डिस्काम में एक लाख रुपये या इससे ऊपर के ऐसे सभी गलत बिलों की 03 दिन के भीतर मॉनिटरिंग की जाए, जिनका सुधार किया गया है और किसी खास स्थान पर ऐसे बिलों को सुधारने में ज्यादा ध्यान दिया गया हो उसे चिन्हित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी करें। उन्होंने मीटर रीडर के कार्यों की विभाग द्वारा मॉनीटरिंग करने को कहा। उन्होंने टेबल पर बैठकर बिलिंग, रीडिंग करना तथा स्टोर रीडिंग की समस्या को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए। कहा कि रीडिंग के दौरान मीटर की फोटो लेकर रीडिंग करने से बिलिंग में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ रु0 प्रतिमाह बिलिंग एजेंसियों पर खर्च किया जा रहा है, फिर भी 50 प्रतिशत शिकायतें खराब बिलिंग को लेकर आ रही हैं। क्वालिटी ऑफ बिलिंग पर ध्यान दें या कार्यों से अपने आप को हटा लें अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।

पीएम आवास योजना में यूपी अव्वल, पीएम मोदी ने किया पुरस्कृत

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा  महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बिलिंग एजेंसियों को लक्ष्य के अनुरूप बिलिंग, कलेक्शन, मीटर खराबी, जंक डाटा क्लीन, केवाईसी डाटा, डाउनलोडेड बिलिंग आदि के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना होगा। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक महीने एजेंसियों के इन कार्यों की समीक्षा के लिए इनके साथ बैठक होगी। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत बिलिंग ऐसी है, जिसमें प्रतिमाह 10 यूनिट से भी कम रीडिंग आ रही है। ऐसे मामलों की भी जांच की जाएगी। बिलिंग एजेंसियों को अपने इन सभी कार्यों को सुधारने के लिए उन्होंने 30 नवंबर 2022 तक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में चेयरमैन पावर कारपोरेशन  एम0 देवराज, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, बिलिंग एजेंसियों के प्रतिनिधिनियों ने प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

रुपए की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट, रुपया 83.08 के स्तर तक फिसला

Next Post

धनतेरस से दीपावली तक पूरे प्रदेश में मिलेगी कटौती मुक्त बिजली: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
AK Sharma

धनतेरस से दीपावली तक पूरे प्रदेश में मिलेगी कटौती मुक्त बिजली: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Mahant Swami Anand Giri

महंत महेंद्र केस: आनंद गिरि सहित तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

31/10/2021
pushkar singh dhami

नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओ को मिलेगा लाभ

24/08/2021
instagram reel

Instagram की रील वायरल कराने का आसान तरीका, आने लगेंगे हजारों व्यू

16/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version