• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना वजह कनेक्शन काटने वालों को करें सस्पेंड… जनप्रतिनिधियों की शिकायतो पर ऊर्जा मंत्री का रुख सख्त

Writer D by Writer D
01/11/2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस सभागार में बैठक कर आगामी माघ मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, व्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महाकुंभ 2025 को सकुशल संपन्न कराने में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका सराहनीय रही है। उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) का सम्मान किया और उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों विशेषता महाकुंभ में सफाई व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की प्रशंसा की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार महाकुंभ के दौरान स्वच्छता कार्यों की सराहना पूरी दुनिया ने की, उसी तरह की उत्कृष्ट तैयारियाँ माघ मेला में भी सुनिश्चित की जाएं। श्री शर्मा ने इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों और मिशन शक्ति वॉलेंटियर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना और समर्पण से ही स्वच्छता की यह पहचान बनी है।

जनप्रतिनिधियों ने मंत्री जी (AK Sharma) से मांग की है कि ने नगर निगम घरों के कर भुगतान हेतु “OTS सिस्टम” (वन टाइम सेटलमेंट) लागू करने के लिए अनुरोध किया, जिससे नागरिक आसानी से अपना हाउस टैक्स जमा कर सकें।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने चीफ इंजीनियर को यमुना पार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। खुले इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स को तुरंत सुरक्षित ढंग से कवर किया जाए, ताकि जन सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वजह छोटे उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले या कनेक्शन काटने वाले विद्युत कर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नव विस्तारित क्षेत्रों के ऊर्जा संबंधी कार्यों हेतु नगर विकास विभाग द्वारा ऊर्जा विभाग को लगभग ₹1000 करोड़ की राशि प्रदान की गई है, उसके संबंध में उन्होंने सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि माघ मेला प्रदेश की आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता की पहचान है। इसलिए हर स्तर पर व्यवस्थाएँ ऐसी हों जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और प्रयागराज एक बार फिर ‘स्वच्छता और सेवा’ का आदर्श मॉडल बने।

इस अवसर पर महापौर  उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री

Next Post

विकास का हर कार्य जनता की सुविधा और सम्मान के लिए समर्पित है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
AK Sharma

विकास का हर कार्य जनता की सुविधा और सम्मान के लिए समर्पित है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Omicrone variant

त्वचा पर नजर आता है Omicron का ये लक्षण, दिखते ही हो जाएं सावधान

30/12/2021

श्री पारस हॉस्पिटल पर लगी 58 लाख की पेनाल्टी, जानें पूरा मामला

08/09/2021
DCM building

DCM बिल्डिंग में लगी भीषण आग, PNB का ऑफिस जलकर खाक

16/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version