• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी संस्कृति एवं परम्परा किसी भी रूप में पशु क्रूरता के खिलाफ: एके शर्मा

गौशाला में अनियमितता पर हसनपुर के अधिशासी अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Writer D by Writer D
14/06/2024
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) के सख्त निर्देश पर निदेशक नगरीय निकाय डा0 नितिन बंसल (Nitin Bansal) ने अमरोहा जनपद की हसनपुर नगर पालिका परिषद के उ0प्र0 पालिका (केन्द्रीयित) प्रशासी सेवा के अधिशासी अधिकारी पी0एन0 दीक्षित (PN Dixit) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित (Suspended)  कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित कर दी गयी है।

अधिशासी अधिकारी पी0एन0 दीक्षित द्वारा हसनपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत संचालित कान्हा गौशाला में गोवंशों के रखरखाव, संरक्षण और इनके स्वास्थ्य के प्रति घोर अनियमितता बरतने के साथ पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में घोर उदासीनता और लापरवाही बरतने के दोषी पाये गये हैं। निलम्बन अवधि में पी0एन0 दीक्षित को मण्डलायुक्त कार्यालय मुरादाबाद से संबंद्ध कर दिया गया है।

हसनपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत संचालित कान्हा गौशाला में कुल 293 गोवंश पंजीकृत थे, जिसमें से 12 जून को 07 गोवंशों की बीमारी और रखरखाव के अभाव में मृत्यु हो गयी। गंभीर प्रकरण यह है कि 01 जीवित गोवंश को भी मृत गोवंशों के साथ गड्डे में दफनाया जा रहा था। प्रकरण की जिलाधिकारी अमरोहा द्वारा जांच कराने पर उप जिलाधिकारी हसनपुर भगत सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी चमन प्रकाश, गौशाला प्रभारी दिनेश कुमार एवं करन सिंह, सहायक गौशाला प्रभारी आदि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गोवंशों के रखरखाव में घोर लापरवाही बरतना पाया गया।
गोवंशो के संरक्षण व रखरखाव में लापरवाही बरतने के साथ ही जीवित गोवंश को भी दफनाने के प्रकरण में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अमरोहा जनपद के थाना हसनपुर में गोशाला प्रभारी करन सिंह, केयरटेकर रजत, कुनाल एवं अश्वनी तथा जेसीवी ड्राइवर जाकिर के साथ ही एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी है और पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने निकायों के अंतर्गत संचालित कान्हा गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्मिकां के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि हमारी संस्कृति एवं परम्परा किसी भी रूप में पशु क्रूरता के खिलाफ है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता के प्रति सरकार की सहनशीलता शून्य है। इसी के तहत हसनपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत संचालित गौशाला में गोवंशों के रखरखाव में पाई गयी अनियमितताओं पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की गयी।

कहा कि कान्हा गोशालाओं में गोवंशों के संरक्षण में जो भी कमियॉ हो उसे तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए। चारा व पानी का समुचित प्रबंध के साथ बीमार गोवंशों की चिकित्सीय व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जानी चाहिए।

Tags: ak sharmaAmroha newskanha gaushalaLucknow Newsnagar vikas mantriup news
Previous Post

16 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर 11 सेवायोजकों को दिया नोटिस

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

यंग जीनियस ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता रूपी कवि सम्मेलन का समापन

08/08/2020
Cumin water

ब्लड शुगर को कम करने में करता है मदद ‘जीरे का पानी’

14/04/2025
Shani Jayanti

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये एक कार्य, अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा कम

24/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version