• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ घाटों व पूजा स्थलों में साफ सफाई, सुंदरीकरण, लाइटिंग व सुरक्षा में न हो कोई चूक: एके शर्मा

Writer D by Writer D
07/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर घाटों एवं पूजा स्थलों में की गई तैयारियों व व्यवस्थापन कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निकाय अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व का अत्यंत महत्वपूर्ण पल आज से शुरू होगा जब श्रद्धालु नदी घाटों, जलासयों के तट पर पहुंचकर छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा करने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे समय में सभी अधिकारी और कार्मिक पूरी सतर्कता और तन्मयता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कहीं पर भी घाटों व पूजा स्थलों की साफ सफाई स्वच्छता, सुंदरीकरण प्रकाश में कमी न रहे। श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई भी गहरे पानी में न जाने पाए, इसकी सतर्क निगरानी की जाए और पानी में बैरिकेडिंग भी लगाई जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि छठ महापर्व को दिव्य, भव्य स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम और ऊर्जा विभाग द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और व्रतधारियों को अस्ताचलगामी सूर्य भगवान की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को सुबह 8:00 बजे छठ पर्व की तैयारियों को लेकर निकाय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रदेश में लाखों श्रद्धालु छठ पर्व पर मुख्य पूजा के दिन से घाटों पर जाकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देंगे और शुक्रवार को उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर अपनी मुरादे पूरी करने के प्रण को पूरा करेंगे। इस दौरान निकायों में छठ पूजा घाटों व स्थलों की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी बढ़ जाती है, घाटों की साफ सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके लिए स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था बहुत जरूरी हो जाती है। ऐसे समय में सभी कार्मिक पूरी तरह से सतर्क रहेंगे और स्वच्छ, सुरक्षित व जीरो वेस्ट एवं प्लास्टिक मुक्त छठ पर्व मनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

पूजा सामग्री जलाशयों में न जाने पाए, घाटों में जालीनुमा अर्पण कलश बनाए जाए: एके शर्मा

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त छठ पर्व मनाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए श्रद्धालुओं से अपील करें, साथ ही घाटों के आसपास मौजूद दुकानदारों को भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने के निर्देश दें। कूड़ा कचरा इधर-उधर न फैले, इसके लिए घाटों में डस्टबिन रखवाए। कूड़े का समय से उठान और निपटान के लिए भी पूरे प्रबंध रहे, घाटों में कहीं पर भी गंदगी न हो, चूने का छिड़काव कराए, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराए। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल और जनता जनार्दन का भी सहयोग लें। सभी निकायों में जीरो वेस्ट छठ पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दृष्टि से सभी अपनी तैयारी पूर्ण करें।

समीक्षा में सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, अपर निदेशक रितु सुहास, डी सीसीसी के अधिकारी, सभी नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी सहित निकायों से अन्य 750 अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

महाकुंभ में होटल और धर्मशाला ही नहीं पेइंग गेस्ट फैसिलिटी का भी लाभ उठा सकेंगे श्रद्धालु

Next Post

कांग्रेस की वही दशा होगी जो धारा 370 और 35ए की हुई : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Yogi

कांग्रेस की वही दशा होगी जो धारा 370 और 35ए की हुई : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

मोटेरा स्टेडियम

मोटेरा स्टेडियम पर फिर लगा कोरोना का सुपर स्प्रेडर बनने का कलंक, अहमदाबाद बना हाट स्पॉट

27/03/2021
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तय लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

31/10/2023
nails

पार्टी से पहले नाखून टूट जाते हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version