• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बाबू आपके समय में मऊ में कर्फ्यू लगा था, दंगे होते थे : अमित शाह

Writer D by Writer D
03/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे, लेकिन भाजपा सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। सभी माफिया और अपराधी जेल में हैं। उन्होंने सपा को माफिया और अपराधियों की समर्थक पार्टी बताते हुए कहा कि यदि सपा सरकार आई तो ये सभी माफिया फिर जेल से बाहर आ जाएंगे।

अमित शाह ने रानीपुर की जनसभा में राजा नहुष, मां सीता, मां वनदेवी की धरती एवं राम और परशुराम के मिलन की पवित्र भूमि दोहरीघाट को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी पूनम सरोज को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान को प्रोत्साहित करने वाला शासन चाहिए या कश्मीर को भारत का अंग बनाने वाला शासन चाहिए।

यूपी में निवेश आयेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा : अमित शाह

शाह ने कहा कि यही जिला है, यही भूमि है, यही पूर्वांचल है, जहां कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी। हत्यारे खुली जीप पर एके-47 लेकर घूम रहे थे। मैं पूछता हूं, बताओ, अतीक, मुख्तार और आजम कहां है। योगी सरकार ने माफिया को चुन-चुन कर समाप्त किया है। अगर आपने गलती से साइकिल की सवारी की तो ये जेल से बाहर आ जाएंगे।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बाबू आपके समय में मऊ में कर्फ्यू लगा था। यहां दंगे होते थे। एक बार और भाजपा को जीता दो पांच साल क्या, दस साल तक दंगे नहीं होंगे। 70 साल तक गरीबों के लिए कुछ नहीं हुआ, बिजली रानी आती थीं क्या, अब 24 घंटे बिजली भाजपा सरकार में मिलती है।

अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो  : अमित शाह

शाह ने कहा कि कोविड टीका बनाने पर मोदी जी ने वैज्ञानिकों को ट्वीट करके धन्यवाद दिया, जबकि अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि यह मोदी का टीका है, मत लिजिए, फंस जाएंगे। फिर रात के अंधेरे में अखिलेश ने खुद टीका लगवाए। शाह ने कहा कि मित्रों ये अखिलेश बाबू के चश्में में दो कांच लगा है। एक कांच में एक ही जाति दिखाई पड़ती है और दूसरे कांच में एक ही धर्म दिखाई पड़ता है। चुनावी जनसभा को मुहम्मदाबाद गोहना की भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज ने भी संबोधित किया।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

ममता बनर्जी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Next Post

छठे चरण में हम छक्का मारने जा रहे : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post
keshav maurya

छठे चरण में हम छक्का मारने जा रहे : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

शो बिग बॉस 14 में एंट्री को लेकर कविता कौशिक ने कही ये बात

24/09/2020
kitchen

गलत दिशा में रसोईघर बनवाने से पड़ता है बुरा असर

15/01/2022
Hairstyles

हेयर स्टाइल जो आपको दे स्टाइलिश लुक

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version