• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने हमारा और नेताजी का अपमान किया : शिवपाल सिंह

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने वादे तो बहुत किये लेकिन पूरा एक भी नहीं किया और इसी कारण जनता के बीच यह अपना भरोसा खो चुके हैं1

सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर झांसी पहुंचे प्रसपा प्रमुख ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस सरकार ने वादे तो बहुत किये लेकिन सभी भोथरे साबित हुए। काला धन वापस लाने के लिए वादा किया था क्या किसी को 15 लाख मिले। भ्रष्टाचार 100 दिनों में खत्म करने को कहा था, रोजगार देने की गारंटी ली थी, सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की बात की थी लेकिन इसके स्थान पर जनता को मिला क्या ? भुखमरी, बेरोजगारी, महंगाई । हालत यह है कि बिजली की कीमतें एक साल में चार गुना बढ़ गई। दो गुजराती कहां से कहां पहुंच गए। गरीब और गरीब हो गया और कुछ लोग जो धनी थे और धनी होते चले गए।

डीजल, पेट्रोल व खाद सब महंगा हो गया। किसी को कोई फायदा नहीं मिला यह सरकार बनाने से। यह सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। इस सरकार के जनप्रतिनिधियों की कोई नहीं सुनता तो जनता की कौन सुनेगा? यहां पर ब्यूरोक्रेसी का राज चल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हां मैंने योगी जी की तारीफ की थी। उनकी नीतियां हमें कुछ हद तक सही लगती थी लेकिन सुझाव भी दिए थे, उनके बारे में नहीं पूछोगे। मुख्यंमत्री को जनता का ध्यान रखना चाहिए था लेकिन सीएम झूठे हैं। योगी सरकार असफल सरकार है ।

‘लड़की हूं..लड़ सकती हूं’ नारे के साथ प्रियंका का ऐलान- यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को

अखिलेश के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि मेरा अखिलेश जी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने हमारा और नेताजी का अपमान किया। मैंने नेताजी के आदेश पर ही पार्टी बनाई। मैंने बिहार के नीतीश से लेकर न जाने कितने लोगों को जोड़ने का प्रयास किया लेकिन लोकसभा चुनाव 2014 में मेरे उन प्रयासों को सराहा तक नहीं गया।

कृषि बिल पर सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि कानून किसान विरोधी हैं। किसानों को हमारा पूरा समर्थन है। निजीकरण के नाम पर किसानों पर हमला हुआ है, किसानों की खेती पर हमला हुआ है। उनके लिए कम से कम न्यूनतम समर्थन मूल्य तो सरकार को करना चाहिए था। किसान नेता राकेश टिकैत के मंच के नाम पर हुई हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत को किसानों के साथ होना चाहिए, इधर-उधर नहीं जाना चाहिए। हमारा भी समर्थन किसानों के साथ है।

उन्होंने दावा किया कि सत्ता वही होगी जहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के दूसरे चक्र की कल ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। इसके लिए जिला पार्टी का बहुत बड़ा योगदान है खास तौर पर दीपेंद्र और वीरेंद्र यादव का बड़ा सहयोग रहा है। आज हम महोबा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और उससे आगे बढ़ते हुए 75 जिलों में घूमेंगे। हमने अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ योग योगेश्वर श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से किया था और समापन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में करेंगे।

Tags: Jhansi newsshivpal yadavup news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Next Post

सूर्य ने तुला राशि में किया प्रवेश, इन राशि वालों का आएंगी परेशानियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post
Surya

सूर्य ने तुला राशि में किया प्रवेश, इन राशि वालों का आएंगी परेशानियां

यह भी पढ़ें

अवैध विस्फोटक बरामद

कोडरमा : पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद, आरोपी फरार

24/09/2020
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप World Test Championship

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है भारत, जानें पूरा गणित

03/02/2021
rahul salman

राहुल वैद्द से सलमान खान बोले- वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड में है

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version