• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव के दिल में आजमगढ़ के लिए कोई जगह नहीं : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) माफिया और गुंडों की संरक्षक है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव उसके सरदार है।

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री मौर्य ने सोमवार को दावा किया कि रामपुर और आजमगढ़ सीट दोनों ही बीजेपी जीतने जा रही है। उन्होंने मतदातओं से कर्ज के रूप में वोट देने की अपील की तथा कहा कि आप हमें वोट का कर्ज दीजिए हम सूद सहित लौटाएंगे। साथ ही वादा किया कि जितना काम 15 साल में नहीं हुआ है उससे अधिक डेढ़ साल में बीजेपी सरकार करके दिखाएगी।

शाहगढ़ बाजार में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में उन्होने कहा कि अखिलेश यादव यहां प्रचार के लिए नहीं आए और न ही आने वाले हैं क्योंकि सपा दोनों सीटें हार रहे है इसलिए वे नहीं आयेगें। रामपुर आजम खान का गढ़ कहा जाता है लेकिन वह गढ़ ध्वस्त होने जा रहा है। वहां बीजेपी प्रत्याशी लाखों के अंतर से चुनाव जीतने जा रहे। उन्होने कहा कि पिछली बार गठबंधन के धोखे में आजमगढ़ के लोग दिनेश लाल यादव को जीताने से चूक गए थे लेकिन इस बार जीत पक्की है।

Image

उन्होंने कहा कि जब बड़ा भाई करीब तीन साल सांसद रहा वह यहां झांकने नहीं आया, कोई काम नहीं किया तो छोटा भाई धर्मेंद्र यादव जिसे हमने वर्ष 2019 में बदायूं से हराकर भेजा है वो आएंगे क्या। हम वादा करते हैं जितना काम 15 साल में नहीं हुआ डेढ़ साल में करके दिखाएंगे।

जलभराव हुआ तो तय होगी अफसरों की जवाबदेही : सीएम योगी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के दिल में आजमगढ़ के लिए कोई जगह नहीं है। अगर होती तो कुछ करके दिखाते लेकिन वे तो एक चिट्ठी भी नहीं लिख पाए कि मैं जहां का सांसद हूं वहां यह काम होना चाहिए। सच यह है कि सपा पूरी तरह विकास विरोधी पार्टी है। समाजवादी पार्टी गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी है और अखिलेश यादव उसके सरदार हैं।

अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। युवाओं को गुमराह करने की साजिश की गयी लेकिन अब वे सच समझ चुके हैं। जो युवा सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता है वह भर्ती की तैयारी में जुट गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुंडे और माफिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार इनसे कड़ाई से निपटने के लिए तैयार है।

Tags: azamgarh newsKeshav maurya
Previous Post

जलभराव हुआ तो तय होगी अफसरों की जवाबदेही : सीएम योगी

Next Post

ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे का आदेश देने वाले जज का ट्रांसफर, कुछ दिन पहले मिली थी धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
ravi kumar

ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे का आदेश देने वाले जज का ट्रांसफर, कुछ दिन पहले मिली थी धमकी

यह भी पढ़ें

Death of prisoner

जिला कारागार में हत्या के प्रयास में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

08/02/2021
Amit Shah

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1100 करोड़ से अधिक की सौगात

07/03/2026
Know how much this beautiful actress takes for an episode

जानिए एक एपिसोड के कितने पैसे लेती हैं ये खूबसूरत अदाकारा

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version