• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश हर परियोजना को कह रहे हमने शुरू किया, फिर हारे क्यों : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बलिया वीरों की धरती है। 2017 की आंधी तूफान बन गई है। तब सपा-बसपा गठबंधन भी था। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने होते तो राम मंदिर नहीं बनता। गरीबों को मकान नहीं मिलता।

2022 में कमल खिलाना है। उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कहा कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। सभी विरोधी मिल जाएं तब भी 60 फीसद वोट हमारा है। 75 जिलों में महानगर की तरह बिजली मिलती है।

उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में बलिया को शोषण मिला था। भाजपा सरकार में सबसे अधिक काम हुआ है। सपा 2022 का प्रयास बंद करे और 2027 की तैयारी शुरू करे। कमल खिलाने को लोग बेताब हैं।

Image

माफिया बूथ पर अब कब्जा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुंभ में सफाई कर्मियों का सम्मान किया। बाबा विश्वनाथ के निर्माण करने वालाें पर फूल बरसाए थे। किसान सम्मान निधि देकर सम्मानित किया। पहले रुपये तहखाने में जाते थे। इत्र व्यापारी के घर से करोड़ों निकले।

जनपद बलिया के चेतन किशोर मैदान में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु कुल 96 परियोजनाओं (लागत ₹ 125.74 करोड़) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोजगार एवं विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। pic.twitter.com/OuMrfLdSAh

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 3, 2022

सपा राम भक्तों पर गोली व लाठी चलवाती है। उन्होंने सवाल किया कि 2014 से पहले मंदिर कब गए थे, अब भगवान याद आ रहे हैं। लाल टोपी लगते हैं, जाली टोपी पैकेट में रखते हैं। हमारे लिए सभी लोग समान हैं। साइकिल खंड-खंड हो जाएगी।

25 साल तक सपा, कांग्रेस व बसपा मिल जाएं तब भी सत्ता में आना संभव नहीं है। सपा साइकिल से फार्च्यूनर पर आ गई है। हर परियोजना को कह रहे हमने शुरू किया, फिर हारे क्यों। गुंडों व माफियाओं से भाजपा ही लड़ सकती है। उन्हें डर हो गया है कि भाजपा फिर आ रही है। आप इसी तरह एकता बनाए रखें। भाजपा की जीत के बाद अखिलेश विदेश चले जाएंगे, राहुल पहले ही चले गए हैं।

सीएम योगी ने कामगारों के खाते में ट्रांसफर किए 1000 रुपए

इस दौरान डिप्टी सीएम ने 125 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। चेतन किशोर मैदान में आयोजित सम्मेलन में भारी जुटी। उपमुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। डिप्टी सीएम ने विधानसभा क्षेत्र में 53 करोड़ 11 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व 72 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Tags: balia newsKeshav mauryaup news
Previous Post

सीएम योगी ने कामगारों के खाते में ट्रांसफर किए 1000 रुपए

Next Post

छह लाख से अधिक किशोरों का सप्ताहभर में किया जाएगा टीकाकरण : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post

छह लाख से अधिक किशोरों का सप्ताहभर में किया जाएगा टीकाकरण : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Anandiben Patel

क्षय रोग को हराने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य योजना बनानी होगी : आनंदीबेन

03/01/2021
fire

लखनऊ: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

12/01/2021
Wasim Akram

मिया खलीफा के साथ क्रिकेटर का Video Viral, मचा हंगामा

10/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version