• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पद्मविभूषण सम्मानित छन्नूलाल से मिले अखिलेश, सियासी गलियारे में मची हलचल

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित हैं। 2014 में जब नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ने पहुंचे थे तो छन्नूलाल मिश्र ही उनके प्रस्तावक बने थे। लेकिन, छन्नूलाल मिश्र की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बुधवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को पूर्वांचल के गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए वाराणसी के एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के साथ हुई।

इस मुलाकात की तस्वीर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दी है। इसमें अखिलेश यादव के साथ भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं तो बगल वाले दूसरे सोफे पर छन्नूलाल मिश्र और उनके एक साथी भी हैं।

वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव और छन्नूलाल मिश्र के बीच क्या बातचीत हुई है। यह बात सामने नहीं आ सकी है। तस्वीर में अखिलेश यादव और छन्नूलाल मिश्र आपस में बात कर रहे हैं और राजभर ध्यान से सुन रहे हैं।

बता दें कि कोरोना के दूसरी लहर में छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र की वाराणसी के ही एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से मौत हो गई थी। इससे छन्नूलाल मिश्र काफी दुखी हुए थे और उन्होंने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई थी।

छन्नूलाल मिश्र ने कहा था, ‘मैं अपनी बेटी की मौत से इतना दुखी हूं कि बता नहीं सकता। सोचता रहता हूं कि आखिर उसके साथ क्या हुआ होगा। इसीलिए हम सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग कर रहें हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सात दिनों के अंदर ही बेटी की मौत हो गई।’

इसके लिए छन्नूलाल मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस घटना के बाद से छन्नूलाल मिश्र और उनका परिवार काफी दुखी और नाराज माना जा रहा है। इस बीच अखिलेश संग उनकी तस्वीर आ गई है।

भाजपा सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई : राजनाथ

छन्नूलाल मिश्र इस वक्त बनारस घराने के कला-संगीत क्षेत्र के अहम प्रतिनिधि हैं। यूपीए सरकार के दौरान 2010 में छन्नूलाल मिश्र को पद्मभूषण और उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार में यश भारती सम्मान के नवाजा गया है। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो छन्नूलाल मिश्र उनके प्रस्तावक बने थे।

हालांकि, 5 साल के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के प्रस्तावक नहीं थे। 2019 के चुनाव में छन्नूलाल मिश्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय उनसे आशिर्वाद लेने पहुंचे थे। अजय राय की पीठ ठोंकते छन्नूलाल मिश्र की तस्वीर कांग्रेस के सोशल पर छा गई थी।

Tags: akhilesh yadavchhanulalup news
Previous Post

प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी, SSP से बोला- शादी से इंकार कर रही थी इंकार

Next Post

गरीबों को शीघ्र मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : राजेन्द्र तिवारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
Next Post

गरीबों को शीघ्र मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : राजेन्द्र तिवारी

यह भी पढ़ें

Imprisonment

बर्खास्त सिपाही को दस साल के कारावास की सजा

01/06/2022
Baba Siddiqui

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

08/12/2024
Terrorist Basit Ahmed Dar

लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को सुरक्षाबलों ने घेरा, कुलगाम में मुठभेड़ जारी

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version