• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुंडाराज माफिया राज का पर्याय था अखिलेश राज : अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
08/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मेरठ, राजनीति
0
anurag thakur

anurag thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने उप्र में योगी सरकार ने गुंडाराज (Gundaraj) को जड़ से खत्म करने का कार्य किया है। इन चुनावों में उप्र में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। इसके बाद शास्त्री नगर नई सड़क में भोलेश्वर मंदिर तक जनसम्पर्क करके लोगों से वोट देने की अपील की। इसके बाद दोपहर बाद गढ़ रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव किए कार्य किया है। प्रदेश से गुंडाराज खत्म करने का कार्य योगी सरकार में हुआ। पूरा प्रदेश आज अपराध मुक्त हो चुका है। आज माफिया प्रदेश से भाग खड़ा हुआ है। उप्र में लोग चैन की सांस ले रहे हैं। बहन-बेटियां प्रदेश में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसानों के उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कार्य किया।

गुंडाराज माफिया राज का पर्याय था अखिलेश राज

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव का राज गुंडाराज और माफिया राज का पर्याय था। 10 मार्च के बाद और तेजी से बुलडोजर चलेगा। 2017 के पहले के मेरठ और अब के मेरठ में आए बदलाव को हर कोई अब महसूस कर रहा है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश को हमने सुशासन की दृष्टि से बेहतर बनाया है। आज उत्तर प्रदेश कानून का राज है। भाजपा ने आज ही अपना संकल्प पत्र रखा है। हमने जो कहा था उसे करके दिखाया है। भाजपा का संकल्प पत्र सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है। किसान, नौजवान, महिला, गरीब, वंचित सबके लिए संकल्प पत्र हितकारी है।

सपा कार्यकाल में न सुरक्षित थी नारी न व्यापारी, खुले घूम रहे थे दुराचारी : अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि जिन ममता बनर्जी ने बंगाल में उत्तर प्रदेश के लोगों को गुंडा बोला था। आज अखिलेश यादव उनकी आगवानी कर रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश की अस्मिता का अपमान है। भाजपा की सरकार के पास सुशासन, गरीब कल्याण करने की नीयत थी। अखिलेश और जयंत का गठबंधन मौक़ापरस्ती का ठगबंधन है। सपा के बारे मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को डराने, धमकाने, बरगलाने वालों को ठीक करने का काम किया है। आज कानून व्यवस्था बदली है तो रोजगार बढ़ रहा है। दिल्ली से मेरठ की दूरी 45 मिनट की हो गई है। जेवर का एयरपोर्ट जब पूरा हो जाएगा तो नोएडा के साथ मेरठ का भी माहौल बदल जाएगा।

मेरठ में खेल और खिलाड़ी दोनों चमकेंगे

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। मेरठ खेल सुविधाओं, खिलाड़ियों और खेल उपकरणों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बनेगा। यहां देश को सोना दिलाने वाले खिलाड़ी निखरेंगे और देश का मान बढ़ाएंगे। हम मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।

यह नई सपा नहीं ये वही सपा है, 10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे EVM बेवफ़ा है : अनुराग ठाकुर

हमारा घोषणापत्र जमीनी, सपा का हवा हवाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने जो कहा वो किया है। किसानों को हम मुफ्त बिजली देने जा रहे हैं। गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान न होने पर चीनी मिल से ब्याज भी दिलाएंगे। 10 नई सहकारी चीनी मिलों को शुरू करने की बात भी हमने कही है। इससे किसान भी मालिक बनेगा, उसे भी लाभ का हिस्सा मिलेगा 01 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के लिए न्यूनतम ब्याज पर 1लाख तक के लोन की बात हमने कही है। हम रोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। आलू, टमाटर और प्याज जैसी सीजनल सब्जियों के लिए भी एमएसपी लेकर आ रहे हैं। कन्या सुमंगला योजना के तहत अब 25 हजार रुपए की मदद। सामूहिक विवाह योजना का अनुदान भी बढ़कर 1 लाख करेंगे। सबसे बड़ी बात होली और दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो गैस के सिलिंडर मुफ्त में देंगे। नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करेंगे। हर परिवार से एक सदस्य के लिए रोजगार का प्रबंध भी करेंगे।

सपा ने अपने वायदे नहीं किए थे पूरे

उन्होंने कहा कि सपा ने 2012 में जारी अपने घोषणा पत्र के 33 प्रतिशत वायदों को भी पूरा नहीं किया था। इस बार फिर लोगों को लुभाने के लिए झूठे वादों का पुलिंदा सामने रख दिया है। जनता जानती है कि उसे वादा पूरा करने वाली सरकार चाहिए। ना कि झूठे वायदे करने वाली, पाखंड और तुष्टिकरण, डराने-धमकाने वाली सपा का राज नहीं चाहिए। उसे दंगा मुक्त, अपराध मुक्त, बहन बेटियों के लिए सुरक्षित उत्तर प्रदेश चाहिए।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सीएम योगी की सभा में हर-हर बम-बम नारे से गूंजा ठाकुरद्वारा

Next Post

कुशासन को नकारने के लिए वोट डालें, दिल्ली को संदेश दें : शशि थरूर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Shashi Tharoor

कुशासन को नकारने के लिए वोट डालें, दिल्ली को संदेश दें : शशि थरूर

यह भी पढ़ें

गुलाल के रंग में रंगे सीएम योगी, बोले- 25 करोड़ जनता ने दिया हमें आशीर्वाद

10/03/2022
The entire family was found dead

खेत में वृद्व का शव मिलने से सनसनी

03/01/2022
Antilia Case

एंटीलिया केस: कार मालिक हिरेन मनसुख के मुंह से निकले पांच रुमाल, हत्या की आशंका

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version