• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने कहा- 2022 में सपा की सरकार बनने पर राज्य की जनता को मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना और फंगस संक्रमण के दौर में भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और घोर लापरवाही के चलते न तो इलाज ठीक से हो पा रहा है और नहीं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। फिर भी पूरे दुस्साहस के साथ प्रधानमंत्री  के साथ प्रदेशीय भाजपा नेतृत्व चुनावों की रणनीति बनाने में सिर खपा रहे हैं। लोकतंत्र में लोकलाज का ऐसा भद्दा प्रदर्शन कहीं देखने को नहीं मिलेगा। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कही।

उन्होंने कहा कि  कोरोना संक्रमण और फंगस से मौतों का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बद से बदतर हैं ही राजधानी सहित अन्य शहरों में भी आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और इंजेक्शन को अभाव में मरीज तड़प रहे हैं, उनकी सांसे थम रही है। मुख्यमंत्री बड़े बड़े दावे करते घूम रहे हैं, घर में लगी आग उन्हें दिखाई नहीं पड़ रही है।

CM योगी ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को दी बधाई, कहा- बुद्ध की शिक्षा प्रासंगीक

अखिलेश यादव ने कहा कि  इस आपदाकाल में गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी ठेली पटरी वाले सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है। जीवन के साथ जीविका का राग अलापने वाली भाजपा सरकार जीवन और जीविका दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री आश्वासन भर दे रहे है। जमीनी हकीकत यह है कि फाइलों में ही राहत बंट रही है।

इधर, एक महीने में ही खाद्य वस्तुओं के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। तेल, रिफाइंड, सब्जी के दाम 50 गुना बढ़ गए हैं। पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था को पूरी तरह भाजपा की गलत नीतियों ने बिगाड़ दिया है। छोटे दुकानदार लॉकडाउन के सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं जब तक ग्राहक आए दुकान बंदी का टाइम हो जाता है। फिर पुलिस के डंडों और गालियों से उनका सम्मान होता है। उनके लिए घर चलाना  मुश्किल हो गया है।

कोरोना नियंत्रण पर बोले CM योगी, गांव सुरक्षित तो जनपद भी सुरक्षित

अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में घर खर्च चलाने के लिए लोग गहने गिरवी रख रहे है। इलाज के महंगे खर्च ने भी लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा को बस स्वार्थी राजनीति और झूठे प्रचार से मतलब है। जनता की जिंदगी से ज्यादा उसे सत्ता की चिंता है। इसको उत्तर प्रदेश की जनता कैसे भूलेगी। फिलहाल तो उसने भाजपा को माफ न करने का ही मन बना लिया है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य की जनता को राहत मिलेगी।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

पति के दूसरी शादी करने पर बैंकट हॉल में पत्नी ने किया हंगामा

Next Post

दलित युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Maid

दलित युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Off-roader SUV Gurkha will be introduced soon, know how it will be designed

जल्द पेश होगी ऑफ-रोडर एसयूवी Gurkha, जानिए कैसी होगी डिज़ाइन

14/06/2021
double murder prayagraj

दोहरे हत्याकांड से दहली संगमनगरी, राइस मिल संचालक व पत्नी की गला रेतकर हत्या

28/07/2021
Electrocution

करंट लगने से किसान की मौत

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version