• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता में भ्रम फैलाने के बजाय कोरोना पीड़ितों कि मदद करें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना प्रबंधन को लेकर योगी सरकार पर हमले करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुये उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि उलूल जुलूल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने के बजाय सपा मुखिया को आत्ममुग्धता से बाहर आकर कोरोना पीड़ितों की मदद करनी चाहिये।

श्री सिंह ने रविवार को कहा कि श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए कि कोरोना पॉज़िटिव होते हुए भी वो लगातार जनता के हितों के लिए काम करते रहे। अस्वस्थता में भी एक पल आराम नहीं किया। लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग करते रहे। नेगेटिव होते ही बिना देरी किए जिलों में कोरोना प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा में निकल गए।

उन्होंने कहा “ अपने घर की बंद चहारदीवारी में एसी कमरे में बैठ कर अनाप शनाप राजनीतिक टिप्पणी करना आसान है। पहले अखिलेश ने ‘बीजेपी की वैक्सीन’ के नाम पर जनता के बीच भ्रम फैलाया और अब वैक्सीन पर एक नीति बनाने की बात कर रहे हैं। हर बार अपने भ्रामक बयानों से जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। संकटकाल में यह एक प्रकार की ओछी राजनीति है। ”

3201 मीट्रिक टन ‘जीवनरक्षक’ लेकर लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव बताएं कि वो खुद कितनी जगहों पर गए, वहां की जमीनी हकीकत जानी और प्रदेश के नागरिकों की किस प्रकार से मदद की। सीएम योगी अब तक लगभग 38 जिलों में कोरोना संक्रमण को वृहद स्तर पर रोकने के लिए चल रही तैयारियों का जायजा स्वयं ग्राउंड पर जाकर या वर्चुअल माध्यम से कर चुके हैं। पिछले साल की तरह ही राज्य सरकार गरीब कामगारों, मजदूरों के भरण-पोषण के लिए राशन और वित्तीय सहायता प्रदान करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि 60 हजार से अधिक निगरानी समितियों के चार लाख सदस्य गांव-गांव घूमकर संदिग्ध संक्रमितों की पहचान कर उन्हें रैपिड रिस्पांस टीम से टेस्ट कराने और आवश्यक दवाओं की किट पहुंचाने में जुटे हैं। योगी के नेतृत्व में चल रहे इन तमाम प्रयासों से उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की आबादी में 16 करोड़ से ज्यादा लोगों के बीच सरकार पहुंची है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। लगभग 1 करोड़ 45 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। कम्यूनिटी किचन के माध्यम से सभी जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।

कोरोना की थर्ड वेव से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार : सीएम योगी

श्री सिंह ने कहा कि डबल्यूएचओ योगी सरकार के गांव गांव टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट का बखान कर रहा है। नीति आयोग ने राज्य में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लगे ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट ट्रैकिंग सिस्टम की प्रशंसा की है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी बच्चों को बचाने के प्रयासों को लेकर यूपी सरकार की तैयारियों की सराहना की है।

उन्होने कहा कि एक ओर जहां नीति आयोग, डब्ल्यूएचओ, मुंबई हाई कोर्ट जैसी सम्मानित संस्थाएं उत्तर प्रदेश सरकार के कोविड प्रबंधन मॉडल की सराहना कर रही हैं, वहीं ऊलजलूल बयानबाजी कर सपा जनता के बीच में अपना ही मजाक उड़वा रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि वो आत्ममुग्धता की स्थिति से बाहर आएं और जमीनी स्तर पर मानवता धर्म को निभाते हुए कोविड ग्रस्त मरीजों की मदद करें।

Tags: akhilesh yadavSiddharthnathup police
Previous Post

लालू की बेटी रोहिणी ने कंगना पर साधा निशाना, बोली सरकार की दलाली कर रही

Next Post

तमिल लड़के के साथ सात फेरे में बंधना चाहेंगी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
Actress Rashmika Mandana would like to tie a Tamil boy in seven rounds

तमिल लड़के के साथ सात फेरे में बंधना चाहेंगी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना

यह भी पढ़ें

terrorists

आतंक पर वार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

12/06/2022
CM Yogi

मुख्यमंत्री को सौंपा गया राष्ट्रीय जल पुरस्कार

07/11/2024

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तानाशाह की राह पर, आलोचक प्रोफेसर को किया बर्खास्त

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version