• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान बेहाल: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज किसानों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा से किसान बेहाल है। किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा बनकर रह गयी है। धान, गन्ना, गेहूं, मूंगफली, आलू सभी फसलों के किसान परेशान है। बढ़ती महंगाई के चलते किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगुना करने का वादा किया था लेकिन उसका वादा झूठ और हवाई साबित हुआ। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार अब किसानों की बात भी नहीं करती है। किसानों का धान नहीं खरीदा गया। खरीद केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी लाइने है। हजारों किसान कई-कई दिनों से इस सर्दी में परेशान है। खरीद केन्द्रों पर कोई इंतजाम नहीं है। कई खरीद केन्द्र तो खुले ही नहीं।

इसी तरह से मूंगफली किसान संकट से गुजर रहे हैं। क्रय केन्द्र मूंगफली किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। भुगतान के लिए किसान क्रय केन्द्रों के चक्कर काटने पर मजबूर है। भाजपा सरकार में गन्ना किसान तो पूरी तरह भगवान भरोसे है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों को धोखा दिया। पिछले दो सालों से गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। गन्ने की खेती की लागत बढ़ रही है। गन्ना किसानों को नुकसान हो रहा है। लेकिन सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपये चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार के साथ मिली भगत कर चीनी मिले किसानों का पैसा दबाए बैठी है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav)  ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की नहीं बड़े पूंजीपतियों की हमदर्द है। भाजपा सरकार को कम्पनियों के बिचौलियों के मुनाफे की फिक्र है। सरकारी खरीद केन्द्रों पर किसानों के फसल की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है। किसान अपनी फसल को मजबूरन औने-पौने दामों पर बेचने को विवष हो रहा है। यही वजह है कि आज किसानों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है।

भाजपा सरकार की उपेक्षा से नाराज किसान 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगा, आक्रोशित किसान भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

संसद में सेंध: ‘साजिशकर्ता’ ललित झा सात दिनों की पुलिस हिरासत में

Next Post

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Next Post
Encounter

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE ने जारी की 2 टर्म प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट

26/02/2022
Arun Govil

‘श्री राम’ फेम अरुण गोविल ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

22/04/2023
CM Yogi

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version