• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राजनीतिक मतभेद अपनी जगह…’, मायावती के खिलाफ बीजेपी नेता की टिप्‍पणी पर भड़के अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
24/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक निजी टीवी पर पैनल डिस्‍कशन के दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ बीजेपी विधायक की टिप्‍पणी की कड़ी आलोचना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह होते हैं लेकिन एक महिला के रूप में उनका मान-सम्‍मान खंड‍ित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।

बता दें कि निजी चैनल पर पैनल डिस्‍कशन के दौरान भाजपा विधायक और पार्टी प्रवक्‍ता राजेश चौधरी ने कह दिया था कि बसपा प्रमुख को पहली बार मुख्‍यमंत्री भाजपा ने ही बनवाया था। यह गलती हमसे हो गई थी। इसके साथ ही उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार के भी आरोप लगाए थे। भाजपा नेता के इसी बयान का हिस्‍सा सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने (Akhilesh Yadav)  लिखा- ‘उत्‍तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक द्वारा उप्र की एक भूतपूर्व महिला मुख्यमंत्री जी के प्रति कहे गये अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपाइयों के मन में महिलाओं और खासतौर से वंचित-शोषित समाज से आनेवालों के प्रति कितनी कटुता भरी है।’

‘नूरी’ के साथ अलग अंदाज में नजर आईं सोनिया गांधी, राहुल ने शेयर की मां की क्यूट फोटो

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आगे लिखा- ‘राजनीतिक मतभेद अपनी जगह होते हैं लेकिन एक महिला के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। भाजपाई कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर हमने गलती की थी, ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है और बिना किसी आधार के ये आरोप लगाना कि वो सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थीं, बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा के विधायक के ऊपर, सार्वजनिक रुप से दिये गये इस वक्तव्य के लिए मानहानि का मुक़दमा होना चाहिए।’

उन्‍होंने (Akhilesh Yadav)  लिखा- ‘भाजपा ऐसे विधायकों को प्रश्रय देकर महिलाओं के मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंचा रही है। अगर ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ भाजपा तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो मान लेना चाहिए, ये किसी एक विधायक का व्यक्तिगत विचार नहीं है बल्कि पूरी भाजपा का है। यह घोर निंदनीय है।’

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 सीट रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर देखें अलॉटमेंट की लिस्ट

Next Post

नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजरः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
Next Post
CM Yogi

नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजरः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

सगे भाई की हत्या के आरोप में भाइयों को उम्रकैद

23/03/2023

ICAI CA दिसंबर एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

20/11/2021
Murder

पत्नी के माथे पर लिख दिया था अश्लील शब्द, इसी कारण मारा गया लोहा सिंह

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version