• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव केदारनाथ की तर्ज पर बनवा रहे हैं भव्य शिव मंदिर

Writer D by Writer D
13/02/2024
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में विधानसभा अध्यक्ष के साथ जाने से इंकार करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) अपने गृहनगर इटावा में भगवान शिव का भव्य और दिव्य मंदिर बनवा रहे हैं।

लखनऊ में सपा कार्यालय में केदारेश्वर महादेव मंदिर के लिए लाए गए शालिग्राम शिला की अखिलेश ने पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल के साथ पूजा अर्चना की। उनके साथ पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन और रामजीलाल सुमन के अलावा पार्टी के कइ प्रमुख नेता शामिल थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधायकों से अयोध्या धाम के दर्शन करने की अपील की थी जिस पर अखिलेश ने इंकार करते हुये कहा था कि पहले शिव दर्शन करेंगे, उसके बाद अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।

अखिलेश (Akhilesh Yadav )  के शिव मंदिर के निर्माण कराने को लेकर यहां राजनीति हलकों में कयास लगाये जा रहे हैं कि सपा अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में धर्म विशेष के वोट साधने के लिए मंदिर का निर्माण इटावा में करवा रही है। हालांकि केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कार्य 2020 से इटावा शहर के लायन सफारी के सामने शुरू किया गया था और तमाम परेशानियों के बाद इस मंदिर का निर्माण 95 फ़ीसदी तक पूरा हो गया है। इस मंदिर का मुख्य भाग एक माह में लगभग पूरा हो जाएगा, शेष काम में अभी एक वर्ष और लगने की बात सामने आ रही है।

मंदिर निर्माण कार्य में जुटे आर्किटेक्ट के मुताबिक यह मंदिर करीब 2000 साल तक अपनी जीवन यात्रा पूरी करेगा क्योंकि इस मंदिर में जो पत्थर इस्तेमाल किया जा रहा है वह पत्थर कन्याकुमारी में ही पाया जाता है इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह पत्थर करीब दो से चार लाख साल पुराना है।

मंदिर निर्माण से जुड़े एक कारीगरो का कहना है कि अखिलेश यादव के ऊपर शिव की कृपा है। नही तो इस तरह का भव्य दिव्य मंदिर यहां बनना असंभव सी बात है। इटावा में निर्माणधीन यह मंदिर केदारनाथ मंदिर की दूसरी प्रतिकृति मानी जा रही है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav ) ने मंदिर का निर्माण हवन पूजन के साथ किया था और मंदिर की प्रगति को देखने के लिए वह,पत्नी डिंपल यादव और उनके चाचा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी समय-समय पर आते रहते है।

इस मंदिर के निर्माण में जो तकनीक इस्तेमाल की जा रही है वह आधुनिक तकनीक नहीं है बल्कि पुरातन तकनीक का ही इस्तेमाल किया जा रहा है बड़े-बड़े काले पत्थरों को तरासे जा रहे है उनको पेस्ट के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

मंदिर परिसर में नंदी की एक बड़ी मूर्ति स्थापित की गई है जिसका वीडियो खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक अकाउंट से पोस्ट किया है।

इसके अलावा एक दूसरी नंदी की मूर्ति गर्भ ग्रह के ठीक सामने स्थापित की जायेगी। महाभारत के सभी महत्वपूर्ण पात्र भगवान श्री कृष्ण, युधिष्ठिर,अर्जुन,नकुल सहदेव और द्रौपदी आदि की बड़ी-बड़ी मूर्ति भी लगाई जा रही है। यह मंदिर ज्योतिर्लिंग देशांतर रेखा पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इसका देश दुनिया में बड़ा महत्व होगा। मंदिर का भव्य शुभारंभ 2025 में होने की उम्मीद है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) कहते हैं कि वह जितना राम को मानते और पूजते हैं उससे कहीं अधिक कृष्ण को भी पूजते है। राम,कृष्ण में वह कोई अंतर नहीं मानते हैं सब सृष्टि पालनकर्ता विष्णु के ही अवतार हैं।

Tags: akhilesh yadavEtawah newsup news
Previous Post

नितिन गडकरी ने टनकपुर में 2217 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Next Post

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाए शीश

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाए शीश

यह भी पढ़ें

यूपी में कानून-व्यवस्था तोड़ रही है दम, जो काफी चिंताजनक: मायावती

13/08/2020
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

19/05/2023
Ayodhya

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

05/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version