• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम गोविंद चौधरी को अखिलेश यादव ने दी अंतिम विदाई, बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति

Writer D by Writer D
26/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के निधन पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में राम गोविंद चौधरी के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

अखिलेश यादव ने नम आंखों से राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी और पार्थिव शरीर पर समाजवादी पार्टी का झंडा रखा। उन्होंने उनके चरणों में नमन कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि “राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे हैं। शुरुआती दौर में जब समाजवाद की पहचान बनानी थी, उस पीढ़ी के वह लोग में एक थे। राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के ऐसे नेता थे, जिन्होंने समाजवाद की पहचान बनाने वाली पीढ़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए लगा दिया और संघर्ष करते हुए गुजारा। वह बहुत प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते थे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन और समाजवादी पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में हम सभी समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं।”

राम गोविंद चौधरी के निधन पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भी दिवंगत नेता को नमन किया। राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे और उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी पहचान वरिष्ठ समाजवादी नेता के रूप में रही। उनके निधन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक है।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

Next Post

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

यह भी पढ़ें

murder

जमीन विवाद में बहा अपनों का खून, छोटे ने की बड़े भाई की हत्या

25/09/2022
Shivaji Jayanti

शिवाजी जयंती पर JNU में बवाल, आपस में भिड़े ABVP और लेफ्ट कार्यकर्ता

19/02/2023
Dismissed

पांच फर्जी शिक्षक बर्खास्त

27/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version