• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल के तंज़ पर अखिलेश ने दिया जवाब, दुर्योधन का जिक्र कर कही ये बात

Writer D by Writer D
19/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल (Shivpal Yadav) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिये बगैर उनकी तुलना द्वापर युग में राक्षसराज कंस से की तो अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने भी दुर्योधन का जिक्र कर चाचा शिवपाल पर निशाना साधा।

दरअसल, शिवपाल का जन्माष्टमी के मौके पर यदुवंशियों के नाम एक पत्र उनके लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से जारी किया गया जिसमें उन्होने अखिलेश का नाम लिये बगैर भगवान श्रीकृष्ण के मामा कंस का पिता के प्रति अत्याचार का जिक्र किया गया वहीं अखिलेश ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सभा को संबोधित करते हुए दुर्याेधन का जिक्र कर परोक्ष रूप से शिवपाल पर निशाना साधा।

शिवपाल इससे पहले भी कई बार महाभारत और रामायण के किस्से बता कर अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर निशाना साध चुके है लेकिन पहली दफा अखिलेश ने पलटवार करते हुये शिवपाल पर निशाना साधा है । अखिलेश की ओर से दुर्याेधन नाम का जिक्र करके रखी गई बात को शिवपाल के लिये जवाब माना जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रसपा अध्यक्ष ने यदुवशिंयो को जसवंतनगर विधायक के पैड पर बधाई संदेश जारी किया जिसमें उन्होने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुये कहा “ समाज में जब भी कोई कंस अपने (पूज्य) पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है तो धर्म की रक्षा के लिए माँ यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवतार लेते हैं।”

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को अपमानित करने वाले को बताया ‘कंस’

शिवपाल ने बधाई संदेश की शुरुआत में प्रिय ययाति सुत यदुवंशियों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। उन्होंने गीता में भगवान कृष्ण के संदेश- यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम। का उल्लेख करते हुए अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना किए जाने की बात कही है।

उन्होने कहा कि प्रसपा का उदय भी ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम है। धर्म की रक्षा में दायित्व निभाने की बात करते हुए समाज में शांति, समरसता, एकता और लोक कल्याण के लिए सभी से अपील की। शिवपाल ने ग्वाल कुमारों और यदुवंश के पालनहारों को लिखी 8 लाइन की छोटी सी कविता भी साझा की, जिसकी अंतिम पंक्तियां हैं- मैं चला धर्म ध्वज लिए हुए, अपना कर्तव्य निभाने को, आह्वान तुम्हारा यादव वीरों, देर न करना आने को।

शिवपाल का तंज चर्चा के केंद्र मे बना हुआ था कि सपा प्रमुख अखिलेश ने ग्वालियर मे एक सभा को संबोधित करते हुये कहा “ आप सब लोग जानते है कि दुर्योधन ने क्या था, पूरी सेना मांग ली, लेकिन जीत उसी की हुई जहॉ पर भगवान श्रीकृष्ण जी साथ खडे थे ।”

बुंलेदखंड में कम पानी में खेती और बागवानी के गुर सिखाएगा इजरायल का दल

राजनैतिक पंडित ऐसा मान करके चल रहे है कि महाभारत के पात्रो का जिक्र कर कोई पहली दफा जुबानी जंग शुरू नही हुई है । पहले किसी की ओर से बयान आया उसके बाद दूसरी ओर से जबाब स्वरूप उसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है । जब शिवपाल ने कंस का इस्तेमाल किया तो अखिलेश ने दुर्याधन का प्रयोग करने मे कोई गुरेज नही की ।

Tags: akhilesh yadavgwalior newsJhansi newsshivpal yadavup news
Previous Post

भगवान कृष्ण ने निष्काम कर्म का दिया संदेश : सीएम योगी

Next Post

दो करोड़ रुपये की स्मैक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
Next Post
arrested

दो करोड़ रुपये की स्मैक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

IPS Arvind Sen

पशुधन घोटाले के आरोपी आईपीएस अरविंद सेन की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

20/01/2021
Share Market

Black Monday! शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

05/08/2024
Manoj Yadav

सपा प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी में अरेस्ट, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version