• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव बोले-गरीबों की आवाज को कुचलने और बदनाम करने में लगी भाजपा

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर गरीबों की आवाज को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी झूठ की फसल को लहलहाने में छल प्रपंच का खाद-पानी देकर समझती है कि जनता उसकी सच्चाई नहीं जान पाएगी।

यादव ने गुरूवार को कहा कि भा अपनी झूठ की फसल को लहलहाने में छल प्रपंच का खाद-पानी देकर समझती है कि जनता उसकी सच्चाई नहीं जान पाएगी। हकीकत में अब भाजपा की कोई चाल सफल होने वाली नहीं है। कानून व्यवस्था कायम रखने में भाजपा पूरी तरह विफल है।

केकेआर की जीत के बावजूद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए कप्तान दिनेश कार्तिक

भाजपा का एजेण्डा विपक्षी जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं का उत्पीड़न करना और अपमानित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर गरीबों की आवाज को कुचलने और बदनाम करने में लगी है। जनता इन सबकी जवाबदेही लेगी। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े बड़े वादे करते हैं और फिर उन्हें जुमला बताकर इज्जत पर पड़े दाग छुपा लेने में माहिर है।

इधर उन्होंने एक करोड़ श्रमिकों को रोजगार देने की घोषणा कर दी। इसमें कितनी सच्चाई है इससे जाहिर है कि अपनी रोजी-रोटी के लिए प्रवासी मजदूर फिर प्रदेश से बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। गांव-शहर में रोजगार होता तो बुन्देलखण्ड से पहली ट्रेन से एक हजार मजदूर मुम्बई जाने वाली ट्रेन में क्यों सवार होते। प्रदेश से बाहर जाने वाले यातायात के साधनों में प्रवासी मजदूरों की भीड़ फिर पलायन करते दिख रही है।

कप्तान DK ने राहुल को मिलाया शाहरुख खान से- वीडियो जीत लेगा आपका दिल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों में गति नहीं है। निवेश सम्मेलनों के नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं। नए उद्योग लग नहीं रहे हैं, पुराने बंद होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यह नहीं बताते कि प्रदेश में कौन उद्योग लगे हैं? किन बैंकों ने किन उद्यमियों को कर्ज दिया है और किस उद्योग में किस-किस श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती हुई है। अच्छा हो राज्य सरकार इस सम्बंध में एक श्वेत पत्र ले आए।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों को अब तक धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है। 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान का वादा पूरा नहीं किया। अम्बेडकर नगर में 600 किसानों का 27 करोड़ रूपया बकाया है। बदायूं में गन्ना किसानों का 63 करोड़ रूपए का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। पूरे प्रदेश में लगभग 20 हजार करोड़ रूपए गन्ना किसानों का बकाया है। पांच साल में 60 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। वे-मौसम बरसात, ओलावृष्टि के शिकार किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। किसान बीमा योजना किसानों के लिए हितकर नहीं साबित हुई। अन्नदाता के साथ भाजपा सरकार अपमानजनक व्यवहार कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन संयंत्र का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों की विचारधारा की बुनियाद ही नकारात्मक सोच पर पड़ी है। सामाजिक सद्भाव की कीमत पर राजनीतिक स्वार्थ साधन और विकास में अवरोध पैदा करने की साजिश करते रहना ही भाजपा की कार्यपद्धति है। गरीबों, किसानों, श्रमिकों और नौजवानों के हितों की अनदेखी करना उसका स्वभाव है। भाजपा को लोकराज में लोकलाज की भी चिंता नहीं है। इसलिए सपा का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन गई भाजपा सरकार को सन् 2022 के चुनावों में सत्ता से बाहर कर देना है।

Tags: akhilesh yadavbjppoorSamajwadi partyअखिलेश यादवग़रीबभाजपासमाजवादी पार्टी
Previous Post

कप्तान DK ने राहुल को मिलाया शाहरुख खान से- वीडियो जीत लेगा आपका दिल

Next Post

कमल नाथ बोले- मध्य प्रदेश की सत्ता मिली, तो नहीं लागू होंगे कृषि कानून

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
कमल नाथ के भाई व भाभी की हत्या Kamal Nath's brother and sister-in-law murdered

कमल नाथ बोले- मध्य प्रदेश की सत्ता मिली, तो नहीं लागू होंगे कृषि कानून

यह भी पढ़ें

लालू प्रसाद यादव lalu prasad yadav

लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टली

06/11/2020
PM Modi

मंच पर शशि थरूर भी बैठे हैं, कई की नींद उड़ेगी…, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

02/05/2025
अस्पतालों को नोटिस

गोरखपुर : कोरोना की समय पर जानकारी न देने पर पांच अस्पतालों को नोटिस

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version