• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव बोले- मोदी सरकार बताए, चीन ने हमारी कितनी जमीन छीनी?

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चीन कभी भी पीछे नहीं हटेगा। सरकार को डिप्लोमैटिक फ्रंट पर काम करना चाहिए और सबसे बड़ी बात है जनता को सच बताना चाहिए कि हमारी कितनी जमीन छिन गई। अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमा कही से भी सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान के बाद अब चीन ने हमको काफी परेशान कर रखा है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को बकरीद के पर्व पर लोगों को मुबारकबाद दी। लखनऊ में ईदगाह, ऐशबाग में नमाज अदा करने आए लोगों से भेंट करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में चीन के मामले में केंद्र सरकार पर तंज कसा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज बकरीद के मौके पर ऐशबाग ईदगाह पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से भेंट करने के बाद उनको ईद की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं बची है। भाजपा का तो यह मानना है कि ‘ठोको’ से ही काम चलता है। पर यह भी सच है कि जो लोग ठोको पर भरोसा करते हैं वो कब पुलिसिंग को बेहतर करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 100 नंबर डायल, रिस्पांस सिस्टम को और बेहतर क्यों नहीं किया। अगर ठोको नीति पर ही भरोसा करते रहेंगे तो पुलिस व्यवस्था को कैसे बेहतर करेंगे।

भाजपा की केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार बस नाम बदलने में विशेषज्ञता हासिल करके ही खुश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार बस नाम बदलने में विशेषज्ञता हासिल करके ही खुश है। इनको कोई काम करने की कोई जरूरत नहीं है। बस दूसरे के काम का नाम ही बदल दो। इस नाम बदलने में भी उनकी कोई मौलिकता नहीं दिखती है उत्तर प्रदेश में तो भाजपा ने अब तक अपनी एक भी योजना नहीं लागू की। समाजवादी सरकार की योजनाओं पर ही अपना नाम चस्पा कर खुद की वाहवाही कर लेती है लेकिन भाजपा नेतृत्व के इस छल प्रपंच को जन साधारण के साथ भाजपा विधायक-सांसद जान गए हैं और वे भी अब विरोध में आवाज उठाने लगे हैं।

बच्चों के भविष्य पर राजनीति न करे भाजपा

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार शिक्षा नीति में कोई भी बदलाव कर ले या मंत्रालय का नाम बदल लें। उससे कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा बच्चों के भविष्य का राजनीतिकरण न करे। शिक्षा-व्यवस्था ऐसी हो, जिसमें उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के पीछे उद्देश्य आरएसएस के एजेण्डा को लागू करना है। इस एजेण्डा के मुताबिक नई पीढ़ी को ढालने की कोशिश में अब पाठ्यक्रम को भी एक विशेष रंग में प्रस्तुत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में तो पूरी शैक्षिक व्यवस्था ही गड़बड़ है। यहां शैक्षिक समय सारिणी तक का पालन नहीं हो पा रहा है।

Tags: akhilesh yadavAkhilesh Yadav Fires on Modi Governmentbakrid 2020China Border Issuecm yogi adityanathLucknowNational newsNEWSpoliticsSamajwadi Party Chief Akhilesh Yadavstateup newsUP Politicsअखिलेश यादवचीन ने हमारी कितनी जमीन छीनी?सपा प्रमुख अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी अध्यक्ष
Previous Post

पाकिस्तान ने राजौरी में फिर तोड़ा सीजफायर, सेना का एक जवान शहीद

Next Post

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड 57 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Next Post
देश में कोरोना

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड 57 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब

यह भी पढ़ें

Suspended

पंचायत चुनाव में लापरवाही पर एडीओ निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

07/04/2021
kisan andolan

किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर किसान संगठनों ने 26 मार्च को किया भारत बंद का ऐलान

25/03/2021
realestate

कोरोना महामारी में प्रॉपर्टी कारोबार की बिक्री 79 फीसदी गिरी

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version