• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोशीमठ आपदा पर बोले अखिलेश यादव, सरकार की अनदेखी से लाेगों को उठानी पड़ रही है परेशानी

Writer D by Writer D
22/01/2023
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार को जोशीमठ के प्रभावितों को उचित मुआवजा देकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को उत्तराखंड से खासा लगाव है, ऐसे में उन्हें इस परेशानी की घड़ी में जोशीमठ के प्रभावितों की मदद को आगे आना चाहिए। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में पत्रकारों से वार्ता में कही।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार की अनदेखी से जोशीमठ आज परेशानी में पड़ गया है। सरकार प्रभावितों को नाममात्र का मुआवजा दे रही है जो नाकाफी है। उन्होंने सरकार से बाजार रेट के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की। हल्द्वानी के रेलवे अतिक्रमण मामले में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट में प्रभावितों के पक्ष में ठोस पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने अतिक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भी सरकार से आगे आने को कहा।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 तक सभी वायदे पूरे करने का वादा किया था लेकिन उत्तराखंड में अब तक एक भी शहर स्मार्ट सिटी नहीं बन पाया है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी को भी यहां के युवाओं को रोजगार देने की पहल करनी चाहिए। उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में अखिलेश ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की सरकारें यहां रही हैं लेकिन भ्रष्टाचार नहीं थम रहा है।

‘रामचरित मानस में सब बकवास’, स्वामी प्रसाद का विवादित बयान

उन्होंने कहा कि सरकार की अफसरशाही पर लगाम नहीं लगाने के कारण यहां परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। दूसरी तरफ आगामी 2024 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव से पहले अभी भाजपा की 2022 की ही घोषणाएं ही पूरी नहीं हुई है। इस बार उत्तर प्रदेश से ही भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी और उत्तर प्रदेश से ही भाजपा बेदखल होगी। समाजवादी पार्टी ही इसकी शुरुआत करेगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके बाद सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे की शादी में पहुंचे और नवयुगल को बधाई दे उनके उज्ज्वल व सुखमय जीवन की कामना की।

Tags: akhilesh yadavhaldwani newsjoshimath crisis newsLucknow Newsup newsUttarakhand News
Previous Post

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पांच मंज़िला इमारत, मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत

Next Post

भीषण ठंड और कोहरे के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कानपुर में गिरे ओले

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
Next Post
Rain

भीषण ठंड और कोहरे के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कानपुर में गिरे ओले

यह भी पढ़ें

sanjay singh

बेसिक शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री तत्काल करें बर्खास्त : संजय सिंह

27/05/2021
oxygen express

पूर्वांचल पहुंची ‘प्राणवायु’, 40 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की होगी आपूर्ति

07/05/2021
Banke Bihari

बांके बिहारी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुनामी, वृंदावन हुआ जाम

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version