• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Assembly: अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार घेरा

Writer D by Writer D
11/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधानसभा मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) के अखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महंगाई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आलू का भाव नहीं मिल रहा है। अगर अभी कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं निकला तो आलू के भाव कहां जाएगा? डेरी सेक्टर (Dairy Sector) मदद कर सकता किसानों की आए बढ़ाने के लिए है। इस सेक्टर को बजट देकर इसे बेहतर बनाया गया है। इस सरकार ने कहा कि गाय का दूध का क्या करना है? हम भैंस का दूध लेंगे। आज स्थिति ऐसी है कि वो डेरी प्लांट बंद है।

बेडरूम में घुसकर कारोबारी की हत्या: अखिलेश (Akhilesh Yadav)

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं कल सदन में था तो मैंने मोबाइल ऑन कर लिया आखिर मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। अचानक खबर आती है कि मेरठ में बेडरूम में घुसकर कारोबारी की हत्या कर दी जाती है। आप तो कानून व्यवस्था का बड़ा हवाला देते हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले लोग आखिर कर क्या रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़े देखें तो आपको इसका अंदाजा होगा। पिछड़ों से सबसे ज्यादा अपराध, महिलाओं से अपराध।

सदन

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने कहा मेरठ के लोग जानते हैं कि 236 करोड़ दिए गए थे। क्या डेरी प्लांट आज चल रहे हैं? अब सुनने में आ रहा है कि डेरी प्लांट (Dairy Plant) को प्राइवेट कंपनियों को देने की तैयारी की जा रही है। इस तरह आप कैसे किसानों की मदद करेंगे? मेरठ का प्लांट तो बंद हो गया। यूपी सरकार (UP Government) बताए प्रदेश के अंडे का मार्केट क्या है और कितना बाहर से मंगाया जा रहा है? इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है अगर सरकार 1 ट्रिलियन की इकनॉमी (1 Trillion Economy) का सपना देख रहे हैं तो आपको इस पर काम करना होगा।

अखिलेश यादव ने उठाया गुलदार और टाइगर का मुद्दा

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुलदार और टाइगर का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि किसान इस कारण से खेतों में काम नहीं कर पा रहा है। इन्होंने कम से कम 40 लोगों की जान ली और अभी तो मैं साड़ की बात नहीं कर रहा। अगर किसान डर के कारण छह सात महिने से किसान खेत में नहीं जा पा रहे हैं तो ये सरकार कर क्या रही है? इससे संबंधित विभाग कर क्या रहा है? पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) में 40 लोगों की जान चली गई। आखिर सरकार कर क्या रही है। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) में उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा देती थी वो भी 10 से 15 लाख रुपये।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आवारा पशुओं के मुद्दे को जोर से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आप इस पर काम क्यों नहीं कर रहे है। क्या आपके पास बजट की कमी है। अगर कुछ नहीं हो सकता है तो कम से कम सांड सफारी ही बना लें। ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहां पर सांड से किसी की जान न गई होगी। संभल, मुरादाबाद, चंदौसी, मुरादाबाद, हसनपुर और कितने नाम बताऊं आपको जहां सांड के हमले से जान न गई हो।

‘रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सजा’, अमित शाह ने पेश किया CRPC संशोधन बिल

पिछली बार मैंने इनके हमले से मरने वालों की सूची सरकार को सौंपी थी लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई है। अखिलेश बोली मैं चाहता हूं सरकार इस पर काम करे ताकि लोगों की जान बच सके। सरकार उन लोगों की मदद करे और उनके परिवारों को 1 करोड़ की मदद करें। जो लोग भी हिंसा में मारे गए हैं उनको सरकारी नौकरी भी दें। इस दौरान ये न देखें कि वो किस धर्म का है। सभी की मदद होनी चाहिए। उन्होंने एक किसान की मौत का मुद्दा उठाया और कहां कि जो लोग सूखे के कारण आत्महत्या कर रहे हैं उनकी आर्थिक मदद क्यों नहीं करते।

खजाना खाली होगा तो एक बार फिर भर जाएगा: अखिलेश यादव

आप हमें सपना दिखा रहे हैं कि हम बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और एक तरफ बासमती राइज पर बैन लगा दिया है। ये आपका बस नारा है कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। आप ऐसा कैसे करेंगे ये बस कहने की बात है। अगर किसान अपनी जमीन दे रहा है तो आप उस पर बिजनेस करेंगे और मुनाफा कमाएंगे तो आप किसानों की मदद क्यों नहीं कर रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आप सर्किल रेट को क्यों नहीं बड़ा देते। खजाना खाली होगा तो एक बार फिर भर जाएगा।

अयोध्या के किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप परिक्रमा मार्ग बदल रहे हैं। उन किसानों का क्या होगा जिनकी जमीन आप ले रहे हैं। वहां पर जो पेड़ लगे है वो भी काटे जा रहे हैं, क्या आप उनको ट्रांस लोकेट नहीं कर सकते हैं। मेरा आपसे निवेदन है उन्हें न काटे। पेड़ लगाने का काम सरकार कागज पर बहुत अच्छा करती है। इन्होंने करोड़ों पेड़ लगाए, मुझे तो नहीं दिखते पता नहीं कहां लगाए हैं।

बिजली की समस्या का सही से नहीं हो रहा है समाधान 

क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम (Crop Insurance Scheme) का क्या हुआ। प्रधानमंत्री जी ने कब इसके बारे में कहा था। बताइए आपने इसके माध्यम से कितने किसानों की मदद की। आज बिजली की हालत क्या है? इसमें मंत्री जी दोषी नहीं है। इतने ट्रांसफॉर्मर फुक रहे हैं कि कहां बन रहे हैं ये ट्रांसफॉर्मर। आप बताइए आपने पिछले साढ़े छह कौन सा पावर प्लांट लगाया है जिससे उत्तर प्रदेश की बिजली की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस तरह से कैसे बिजली की व्यवस्था ठीक होगी। बीजेपी (BJP) एक शब्द का बहुत इस्तेमाल करती है और वो है परिवारवाद। परिवारवाद के सही शुरूआत तो आपने की आप मठ के पीठाधिकारी है और सीएम का भी पद आपके पास है।

क्या आपको अस्पतालों की हालत नजर नहीं आती। यूपी के बहराइच में डॉक्टर की जगह पहुंचा सांड़, सरकारी अस्पतालों में सरकारी बेड पर मिले कुत्ते सोते हुए। किस जिले का बताऊं बताएं आप। कोई ऑपरेशन नहीं करा पा रहा है, सरकारी अस्पतालों में भीड़ देखने लायक है। दवाई नहीं, इंतजाम नहीं, डॉक्टर नहीं आखिर आप कर रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsMonsoon SessionUP Assemblyvidhansabha session
Previous Post

लोकसभा ने जीएसटी कानूनों में संशोधन संबंधी विधेयक, 2023 किया पास

Next Post

AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Raghav Chadha

AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘अग्निपथ’ खून से लथपथ दिखने लगा: अखिलेश यादव

18/06/2022
Shakarkandi ki Tikki

नवरात्रि में बनाएं टेस्टी शकरकंदी की टिक्की, नोट करें रेसिपी

15/10/2023

भारत के कई राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version