• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सब्जियों ने लगाई आग, अखिलेश ने डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
08/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सब्जी और जरूरी खाद्य सामग्री की कीमतों में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी से नाखुश समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि डबल इंजन सरकार ने जनसामान्य को महंगाई की आग में जलाने और पूंजीघरानों की झोली भरने का काम किया है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने जारी बयान में कहा कि भाजपाराज में वसूली और लूट के चलते जनता की जेब पर महंगाई का डाका पड़ रहा है। टमाटर हो या अदरक, परवल, शिमला मिर्च, हरी मिर्च हो या मशरूम सभी के दाम आसमान छूने लगे है। यही नहीं अरहर, चना की दाल और आटा चावल भी महंगा हो गया है। गरीब की थाली अब खाली है। सामान्य परिवार कैसे पाले। लोग क्या खाएं क्या बचाएं।

उन्होने कहा कि जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है और भाजपा सरकार कभी काशी, कभी गोरखपुर या अयोध्या में बड़े-बड़े बयानो की सौगात बांटने के साथ नए-नए जश्न मनाने में मगन है। टमाटर 100 से 150 रूपये, परवल 100 से 120, लहसुन 200 रू0 में बिक रहा है। कोई सब्जी बाजार में 40 रूपये किलो से कम नहीं मिल रही है। जून महीने में अरहर, चना की दाल के दाम 12 फीसदी बढ़े हैं तो गेहूं का आटा की कीमत 9 फीसदी दर से बढ़ गई। चावल के दाम 12 प्रतिशत बढ़ गए हैं।

दूरसंचार विभाग ने भारत इंटरनेट उत्सव किया लॉन्च

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दरअसल भाजपा सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। डबल इंजन सरकार ने जनसामान्य को महंगाई की आग में जलाने और पूंजीघरानों की झोली भरने का काम किया है। ये बड़े पूंजीघराने ही चुनाव में भाजपा के मददगार रहते हैं। अपने लाभ के लिए भाजपा बढ़े बैंक घाटे, कर्ज लेकर भाग रहे उद्योगपतियों के मामले में जरा भी चिंतित नहीं है। जनता भुगत रही है, भाजपा सरकार मस्त है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी मानती है कि महंगाई से मुक्ति पाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी हो गया है। दाम बांधो नीति का जो नारा डॉ राममनोहर लोहिया जी ने दिया था उसे समाजवादी ही पूरा कर सकते हैं। समाजवादी व्यवस्था परिवर्तन के हामी हैं जिसमें गरीबों, वंचितों को विशेष अवसर दिया जाता है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

योगी के प्रयास ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष को अविस्मरणीय बनाया

Next Post

राम की नगरी में पर्यटक लेंगे क्रूज व हाउसबोट का आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का BJP पर हमला, वोट चोरी का लगाया आरोप

28/09/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

28/09/2026
Main Slider

UPITS में दिखा परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा पर जोर, 28 से 30 सितंबर तक चलेगा ऑपरेशन कवच

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र मिला तो छलकी खुशी, अपनी कहानी बताते हुए रुंधा युवाओं का गला

28/09/2026
Next Post
Ramayan Cruise Service

राम की नगरी में पर्यटक लेंगे क्रूज व हाउसबोट का आनंद

यह भी पढ़ें

यूपी सिपाही भर्ती up sipahi bharti

यूपी सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच व डॉक्यूमेंट सत्यापन 7 सितंबर से

04/09/2020
MahaKumbh 2025

महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में मददगार होगा सीएसआर

11/07/2024
neeraj chopra

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को 103 डिग्री बुखार, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version