• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इस सीट का कर सकते है चयन

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव इस बार और भी दिलचस्प होने वाला है। योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजावादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के ऐलान के बाद अब अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले से ही चुनाव लड़ना चाह रहे है।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ से सांसद भी हैं। ऐसे में पूर्वांचल में संदेश देने के मकसद से गोपालपुर की सीट का चयन हो सकता है।

फिलहाल, अखिलेश यादव आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं और विधानसभा चुनाव में किस सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे, इस पर फैसला होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो आजमगढ़, सैफई या मैनपुरी में से ही किसी सीट पर अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं। खुद अखिलेश ने भी बीते दिनों कहा था कि अगर पार्टी तय करेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

मुलायम सिंह को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं छोटी बहू अपर्णा यादव

बता दें कि इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर ऐलान हो चुका है कि वह गोरखपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। योगी आदित्यनाथ भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इधर, जयंत चौधरी को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

यूपी में कब-कब है वोटिंग

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।

Tags: akhilesh yadavElection 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up election 2022up news
Previous Post

NEET काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू, इस वेबसाइट पर देखें पूरी डिटेल

Next Post

भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव बोलीं- मैं अब राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव बोलीं- मैं अब राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं

यह भी पढ़ें

Shani Jayanti

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Hamas-Israel agree on ceasefire

15 महीने से चल रही जंग होगी बंद… हमास-इजरायल में सीजफायर पर सहमति

16/01/2025
Murder

दामाद ने सास-ससुर की गोली मारकर की हत्या

14/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version