• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बीजेपी सरकार का जनता को पैगाम, न रहें हमारे भरोसे, रखें खुद का ध्यान’, प्रदूषण पर अखिलेश यादव का तंज

Writer D by Writer D
28/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह शासन और नीतियों की नाकामी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रिय देश-प्रदेशवासियों, दिल्ली में प्रदूषण का कहर वार्षिक विषय बन गया है।

सपा मुखिया ने कहा कि देश की केंद्र सरकार जहां बैठती है, जब वहीं पर्यावरण को साफ और सेहतमंद रखने के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है तो बाकी देश का क्या। इसे कहते हैं चिराग तले अंधेरा या कहिए धुंधलका।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में देश का डंका पीटने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार राजधानी में ही देश की तस्वीर को धुंध से धुंधला होने से बचा नहीं पा रही है। यहीं पर दुनिया भर के देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के आफिस भी हैं, उनके बीच इससे क्या संदेश जाता होगा। ये बीजेपी सरकार के शासन और नीतियों की नाकामी है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसी संदेश में दिल्ली और आगरा में धुंध की वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘अब तो इस कहर का असर यूपी तक आने लगा है। चाहे यमुना नदी का जल प्रदूषण हो या वायु प्रदूषण ये जनता के स्वास्थ्य को और ताजमहल को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। यूपी की बीजेपी सरकार को वैसे भी कुछ नहीं दिखाई देता है अब तो उन्हें धुंध का बहाना भी मिल जाएगा।

बिहार की ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर, ब्लड कैंसर से लड़ रही है जंग

उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता से आग्रह है कि अपने जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा स्वयं करें। इस धुंध में गाड़ी ध्यान से देखकर चलाएं और सांस की बीमारियों से ख़ुद भी बचें और घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों के साथ ही बीमार लोगों का भी खास ध्यान रखें।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नाकाम बीजेपी सरकार का जनता को पैगाम, न रहें हमारे भरोसे, रखें ख़ुद ही ख़ुद का ध्यान। आपका शुभचिंतक अखिलेश। दो दिन के अंतराल के बाद रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब की श्रेणी पर पहुंच गई। दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चला कि अपराह्न चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार के 255 के मुकाबले 355 दर्ज किया गया। सीपीसीबी ने शहर के 40 निगरानी स्टेशनों में से 37 से डेटा साझा किया। इसने दिखाया कि तीन स्टेशनों बवाना, बुराड़ी और जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ वहीं ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पड़ोसी इलाकों में भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और फरीदाबाद और गुरुग्राम में ‘खराब’ की श्रेणी में रही।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

बिहार की ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर, ब्लड कैंसर से लड़ रही है जंग

Next Post

आर्मी एंबुलेंस पर आतंकियों ने किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Terrorists Attack

आर्मी एंबुलेंस पर आतंकियों ने किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

mohan bhagwat

मोहन भागवत पहुंचे चित्रकूट, संघ प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य से करेंगे मुलाक़ात

06/07/2021
Haji Babu

बसपा नेता की निर्मम हत्या, बोरे में मिला लहूलुहान शव

10/09/2023
Maa Lakshmi

इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, खूब होगा धन- लाभ

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version