• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षय तृतीया से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Writer D by Writer D
08/05/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूर नियमों को जान लेना चाहिए। क्योंकि आपकी पूजा में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए। इसलिए आप अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर्व से पहले ही कुछ चीजों को घर से बाहर कर दें। घर में इन चीजों का होना आपके जीवन में काफी प्रभाव डालता है। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में आप भी अक्षय तृतीया से पहले उन चीजों को निकाल दें, जो वास्तु दोष का कारण बन सकती है। तभी आप इस तिथि पर बनने वाले योग का लाभ उठा सकते हैं।

इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। ऐसे में मां लक्ष्मी के स्थान की स्वच्छता का ध्यान रखें क्योंकि, साफ जगह पर ही मां लक्ष्मी का वास होता है।

घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

टूटी हुई झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू को बहुत ही शुभ माना जाता है। हर तीज त्योहार पर इसकी पूजा की जाती है। घर में झाड़ू होने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसलिए घर में कभी टूटी हुई झाड़ू कभी नहीं रखनी चाहिए। इससे लोगों को जीवन में कई कष्ट उठाने पड़ सकते हैं।

सूखे पौधों को न रखें

घर में पौधों को रखना काफी शुभ माना जाता है और वहीं अगर पौधे सूख गए हैं तो उन पौधों को घर से बाहर कर दें। ऐसे में घर में मौजूद सूखे पौधों को न रखें। दरअसल, घर में सूखे पौधों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

फटे-पुराने जूते घर से रखें बाहर

किसी भी व्यक्ति को घर में फटे हुए जूते नहीं पहनने चाहिए और न ही रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी होने लगती है। अक्षय तृतीया से पहले आप घर से फटे-पुराने जूते चप्पल को निकाल दें।

गंदे कपड़े कर दें घर से बाहर

अक्षय तृतीया से पहले घर से गंदे और फटे कपड़ों को निकाल दें। माना जाता है कि गंदे कपड़े को पहनने से जीवन में दुर्भाग्य आता है। इसलिए इसे घर से निकाल देना चाहिए।

घर में न रखें खराब घड़ी

जीवन में कभी भी टूटी घड़ी को नहीं पहनना चाहिए। साथ ही घर में भी बंद घड़ी को न रखें। इन्हें रखने जीवन में दुर्भाग्य आता है। अक्षय तृतीया से पहले इसे घर से निकाल दें। क्योंकि समय लोगों के लिए बहुत ही कीमती होता है। इसलिए घर में सही घड़ी का इस्तेमाल करें। इससे आपका समय भी अच्छा चलता रहेगा।

Tags: Akshaya Tritiya 2024akshaya tritiya daanakshaya tritiya date
Previous Post

सुबह-सुबह इन चीजों को देखना होता है शुभ, चमक जाती है किस्मत

Next Post

वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें यह काम, पितरों को मिलेगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Jyeshtha Amavasya

वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें यह काम, पितरों को मिलेगी मुक्ति

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

BJP leader shot dead in Azamgarh

आजमगढ़ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भारी पुलिस बल तैनात

09/10/2020
Radha Mohan Singh

भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात

01/12/2020

महात्मा गांधी और राखी सावंत वाले बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी सफाई

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version