• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजराइल में बंद होंगे अल जजीरा के कार्यालय, नेतन्याहू ने लिया फैसला

Writer D by Writer D
06/05/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Al Jazeera

Al Jazeera

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल अवीव। इजराइल में समाचार चैनल अल जजीरा (Al Jazeera) के कार्यालय बंद होंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इजराइल में कतर के स्वामित्व वाले प्रसारक अल जजीरा के कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया है।

यह फैसला ऐसे वक्त हुआ है, जब कतर गाजा में युद्ध को लेकर इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते में मदद कर रहा है। नेतन्याहू ने एक्स पर इस फैसले की घोषणा की। यह फैसला कब प्रभावी होगा इस बारे में पता नहीं चल पाया है। नेतन्याहू ने पोस्ट में कहा, मेरी सरकार ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि भड़काऊ चैनल अल जजीरा इजराइल में बंद हो जाएगा। कतर की राजधानी दोहा स्थित अल जजीरा (Al Jazeera) के मुख्यालय से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अल जजीरा (Al Jazeera)  की अरबी सेवा के एक संवाददाता ने कहा कि इस आदेश से इजराइल और पूर्वी यरुशलम में चैनल के कामकाज पर असर पड़ेगा। अल जजीरा सात अक्टूबर को हमास के इजराइल पर हमले के बाद से लगातार युद्ध की खबरें प्रसारित करता रहा है। संवाददाता ने कहा कि इससे फलस्तीनी क्षेत्रों में अल जजीरा के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अल जजीरा के अंग्रेजी चैनल पर एक अन्य संवाददाता ने कहा कि इस आदेश ने चैनल को इजराइल में कार्यालय खुला रखने या उन्हें संचालित करने से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि अल जजीरा की वेबसाइट ब्लॉक कर दी जाएंगी। हालांकि, रविवार दोपहर तक यरुशलम में उन तक पहुंच जारी थी।

Poonch Terrorist Attack: सेना ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

इजराइल की मीडिया ने कहा कि सरकार के फैसले के अनुसार चैनल को देश में 45 दिन के लिए संचालन से रोक दिया जाएगा। इजराइल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि चैनल के उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे। इस फैसले से कतर के साथ इजराइल के तनाव बढ़ने का खतरा है। यह फैसला ऐसे वक्त हुआ है, जब कतर सरकार मिस्र और अमेरिका के साथ गाजा में युद्ध रोकने के लिए मध्यस्थता प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इजराइल का अल जजीरा के साथ लंबे समय से खराब रिश्ता रहा है और वह उस पर पक्षपात का आरोप लगाता रहा है। लगभग दो साल पहले संबंध और खराब हो गए थे, जब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली सैन्य हमले के दौरान अल जजीरा के संवाददाता शिरीन अबू अकलेह की हत्या कर दी गई थी। इजराइल-हमास के युद्ध के दौरान इजराइल और चैनल के बीच संबंध में और ज्यादा तनाव पैदा हो गया।

Tags: # world newsal jazeerainternational NewsisraelIsrael-Gaza war
Previous Post

Poonch Terrorist Attack: सेना ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

Next Post

अक्षय तृतीया से पहले उछला सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
gold

अक्षय तृतीया से पहले उछला सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

शाहिद की नौकरनी ने शेयर की Nude फोटो

शाहिद की नौकरनी का रोल अदा करने एक्ट्रेस ने Nude फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात

06/01/2021
सीएम योगी

कन्या पूजन के बाद CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में नवमी की आराधना की

25/10/2020
पुलिस टीम पर हमला

कौशाम्बी में बिकरू कांड जैसी वारदात : दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दारोगा घायल

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version