• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कौशाम्बी में बिकरू कांड जैसी वारदात : दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दारोगा घायल

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
पुलिस टीम पर हमला

कौशाम्बी में बिकरू कांड जैसी वारदात

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ये हमला तब हुआ जब पुलिस दबिश देने गई थी। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। हमले में एक सिपाही और एक दारोगा घायल हो गए। ग्रामीण दारोगा की पिस्टल छीनकर फरार हो गए। ये घटना कड़ा धाम के कछुआ गांव की है।

घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस बुधवार रात करीब आठ बजे सैनी क्षेत्र के कछुआ गांव में चोरी के एक मामले में दबिश देने गई थी। बताया जा रहा है कि दबिश को लेकर पुलिस पार्टी से ग्रामीणों की बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इन्हीं घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव में चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी।

UP : नृत्य गोपाल दास की अचानक तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ

छापेमारी के दौरान कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने सिंटू नाम के एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान हिरासत में लिए गए युवक की मां फूल कली कई महिलाओं और लड़कों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में एक दारोगा और सिपाही को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने दारोगा की सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल भी छीन लिया। दोनों पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का दावा है कि दारोगा से छीनी गई रिवाल्वर को बरामद कर लिया गया है। उनका कहना है कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए हमलावरों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

सुशांत आत्महत्या केस की नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

पुलिस टीम पर हमले की जानकारी होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान तीन महिला समेत एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बिकरू गांव में पुलिस टीम पर हुआ था हमला

बता दें कि बीते महीने कानपुर के बिकरू गांव में भी पुलिस टीम पर हमला किया था। यहां पर गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था, जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास दुबे फरार हो गया था। करीब एक हफ्ते बाद उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था। उज्जैन से कानपुर लाते वक्त यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया था

Tags: 24ghante online.comBikeru CaseBikeru Case In Kaushambicrime news in hindiDeadly Attack On PoliceKaushambi Police Team AttackedPoliceman Injuredकौशांबी पुलिस टीम पर हमलाकौशांबी में बिकरू कांडदारोगा घायलपुलिस पर जानलेवा हमलाबिकरू कांड
Previous Post

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति का अकाउंट हुआ हैक, फैंस से की यह गुहार

Next Post

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी के 2 ठिकानों को किया ध्वस्त

Desk

Desk

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Next Post
Jammu and kashmir

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी के 2 ठिकानों को किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें

Jeh

फैंस को पसंद आया जेह का नटखट अंदाज, वायरल हुई छोटे नवाब की क्यूट तस्वीर

18/09/2022
Jaggery Rice

फटाफट बनकर हो जाती है तैयार, उत्तर भारत की फेमस स्वीट डिश

12/06/2025
Corona

देश में कोरोना से 1.34 लाख मरीज हुए स्वस्थ, 24 घंटे में मिले इतने नए केस

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version