• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अलादीन का चिराग’ के झांसे में आया लंदन रिटर्न डॉक्टर, ढाई करोड़ रुपए की हुई ठगी, दो गिरफ्तार

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
अलादीन का चिराग

अलादीन का चिराग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अशिक्षित तथा कम पढ़े-लिखे लोगों को तो अंधविश्वास के चक्कर में फंसने के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन ब्रहमपुरी में एक बड़े डॉक्टर को दो कथाकथित तांत्रिकों ने ठग लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए फर्जी तांत्रिकों ने लंदन से लौटे डॉक्टर को अलादीन का चिराग के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी की।

डॉक्टर का आरोप है कि उससे तांत्रिकों ने दो वर्ष में करीब ढाई करोड़ रुपया ठग लिया है। पीडि़त की तहरीर के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तथाकथित जादुई चिराग भी बरामद किया गया है। यहां पर फर्जीवाड़ा का मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, यहां खैरनगर अहमद रोड निवासी डॉ. लईक अहमद ने तांत्रिक इकरामुद्दीन, अनीस और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डॉक्टर का आरोप है कि तीनों ने उसके और उसके परिवार पर तंत्र मंत्र का प्रयोग किया और उससे करोड़ों की ठगी की। तांत्रिकों ने डॉक्टर को एक चिराग दिया जिसे अलादीन का चिराग बताया। तांत्रिकों ने उनसे कहा था कि इस चिराग से वो माला-माल हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो डॉक्टर ने इन तांत्रिकों पर आरोप लगाया कि दो साल से ये उससे ठगी कर रहे हैं। आरोप है कि अब तक डॉक्टर से 2.5 करोड़ की ठगी की किश्तों में की गई है।

यूपी में कोविड-19 संक्रमण दर में लगातार हो रही है गिरावट : सहगल

डॉ. लईक खान फिजीशन हैं और उन्होंने अपनी एफआरएचएस की पढ़ाई लंदन से की है। बागपत रोड निवासी समीना नाम की महिला 2018 में अपने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर लईक के संपर्क में आई थी। डॉक्टर लईक का कहना है कि इसके बाद वह अक्सर महिला की मरहम पट्टी करने के लिए उसके घर जाने लगे। डॉक्टर लईक का कहना है कि महिला के घर पर उनकी मुलाकात इस्लामुद्दीन नाम के तांत्रिक से हुई। जो खुद को बहुत बड़ा तांत्रिक होने का दावा करता था। इस्लामुद्दीन ने डॉक्टर लईक को अरबपति बनाने के सब्जबाग दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद इस्लामुद्दीन और उसके साथी अनीस ने डॉक्टर लईक को अलादीन का चिराग देने का वादा किया। डॉक्टर लईक का कहना है कि महिला के घर पर दोनों व्यक्ति अक्सर चिराग से जिन्न को प्रकट भी करते थे। मगर उन्हेंं बाद में पता चला कि यह जिन्न कोई और नहीं बल्कि खुद समीना का पति इस्लामुद्दीन था।

पप्पू बाजपेई हत्याकांड में नामजद दरोगा प्रेमवीर सिंह यादव गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने तंत्र-मंत्र के सहारे डॉक्टर से रुपये ऐंठने वाले दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों तांत्रिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनके पास से नकली चिराग, लकड़ी की चप्पल, नकली पत्थर और 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस शातिर गैंग की महिला अभी फरार है। पुलिस उसे भी पकडऩे की कोशिश में लगी हुई है।

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि डाक्टर की शिकायत पर समर गार्डन के पास से इकरामुद्दन को गिरफ्तार लिया। साथ ही उसके कब्जे से जादुई चिराग भी बरामद कर लिया। बाद में दूसरे तांत्रिक अनीस को भी दबोच लिया गया। इससे पहले भी इकरामुद्दीन जादुई चिराग का सौदा अन्य लोगों से कर चुका था। बाकायदा जादुई चिराग से कई करतब भी दिखा चुका है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest news in hindiLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

यूपी में कोविड-19 संक्रमण दर में लगातार हो रही है गिरावट : सहगल

Next Post

दर्दनाक हादसा : सुबह की सैर पर निकली किशोरियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
सड़क हादसा

दर्दनाक हादसा : सुबह की सैर पर निकली किशोरियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

यह भी पढ़ें

विराट के सपोर्ट में उतरे भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ, बोले

26/06/2021
Sadak Suraksha Mitra

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

20/04/2024
सीएम योगी CM Yogi

बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है : योगी

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version