• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिया चक्रवर्ती के साथ हुई धक्का-मुक्की पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती के साथ धक्का-मुक्की

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने के बाद रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इतनी भीड़ में एक तरफ जहां पुलिस को रिया को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ मीडियाकर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे ताख पर रख दिए। इसकी हर जगह अब निंदा हो रही है। अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना की है।

169 दिन बाद पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो, लखनऊ में भी सेवा बहाल, मास्क होगा जरूरी

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद पूछताछ के लिए एनसीबी ने रिया को तलब किया था। जब रिया पहुंचीं तो ज्यादा भीड़ के चलते वहां धक्का- मुक्की होने लगी। ट्विटर पर मीडिया के इस व्यवहार की आलोचना की गई और फिल्मी सितारों ने भी इसे गलत करार दिया।

इस घटना को लेकर तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया है। वह भी दोषी साबित होने से पहले। मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले।’

लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती

In the name of Justice these people have lynched a human being off her right to live even before proven guilty. I sincerely pray Karma finds the address of each n every human being part of this lowest low of mankind we are witness to. https://t.co/Qkkhnfup53

— taapsee pannu (@taapsee) September 6, 2020

स्वरा भास्कर ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक। अफसोस…’ हालांकि इस बयान के लिए स्वरा को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया।

India… witness our lowest! Shameful witch hunt! Disgusting.. https://t.co/P8jIZjhKrR

— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 6, 2020

फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि मुंबई में मीडिया, कानून व्यवस्था के ऊपर है।

The video of Rhea’s entry into the NCB office is truly representative of the power of media over law and order in Mumbai. And yes, this is much worse than being called names. Any names.

— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) September 6, 2020

वहीं ऋचा चड्ढा ने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग जाए भाड़ में। फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दुखद है।

https://twitter.com/RichaChadha/status/1302504057446133760?s=20

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अर्थव्यवस्था, महामारी या चिंता के किसी और विषय पर कोई विचार नहीं। भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर टिका है। इसी से सब लोग खुश हो रहे हैं। इससे अधिक घृणा नहीं देखी गई। हम बीमार हो चुके हैं। बहुत बीमार।’

Tags: Anubhav SinhancbRhea ChakrabortySushant Singh Rajputswara bhaskertaapsee pannu
Previous Post

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दी कंगना रनौत को पुलिस प्रोटेक्शन

Next Post

लगातार छठे दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, जानें आज का रेट

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

लगातार छठे दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, जानें आज का रेट

यह भी पढ़ें

Ronit Roy

‘मैं उसे जान से मारने ही जा रहा था…’, स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय पर भड़के रोनित रॉय

26/02/2024
AK Sharma

ट्रांसफार्मर में तेल डालने के लिए शटडाउन ले रहे कर्मचारी, ऊर्जा मंत्री ने रजिस्टर में पाई खामियां

19/06/2023
presidential election

राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ पहुंची मतपेटियां और मतदान सामग्री

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version