• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

169 दिन बाद पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो, लखनऊ में भी सेवा बहाल, मास्क होगा जरूरी

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Metro

169 दिन बाद पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। राजधानी की लाइफलाइन और सार्वजनिक यातायात की रीढ़ माने जाने वाली दिल्ली मेट्रो 169 दिन के बाद सोमवार को फिर पटरी पर लौट आयी।

वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण ऐहतियात के तौर पर पिछले करीब पांच महीने से बंद दिल्ली मेट्रो की सेवाए्रं रैपिड मेट्रो , गुरुग्राम समेत यलो लाइन पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच सुबह सात बजे बहाल कर दी गयी।

Congress ने यूपी के लिए 7 समितियों की घोषणा की, राज बब्बर को नहीं मिली जगह

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता के मुताबिक आज और कल मंगलवार को केवल यलो लाइन पर 07.00 से 11.00 बजे तथा शाम 16.00 से 20.00 बजे तक ही मेट्रो चलेगी। इसके बाद नौ सितंबर को लाइन 3/4-ब्लूलाइन, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी,वैशाली और लाइन सात (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार का संचालन शुरू होगा। यह सेवा भी सुबह और शाम को चार चार घंटे तक रहेगी। इसमें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

We have deployed police force at every metro station for crowd management and to ensure that people wear face masks and follow norms of social distancing: Atul Katiyar, Joint Commissioner of Police (Traffic), Delhi https://t.co/PvtI7qRuAh pic.twitter.com/vuMW4LjG6t

— ANI (@ANI) September 7, 2020

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी के तहत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा और निषिद्ध क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर लोगों का प्रवेश तथा निकास वर्जित रहेगा। यात्रियों और स्टॉफ के लिए फेस मॉस्क अनिवार्य होगा।

जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ आज लाइव चैट करेंगे पायलट

लखनऊ में भी मेट्रो सेवा आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई।

Lucknow Metro services have resumed from 7am today, following preventive measures against #COVID19 pic.twitter.com/mGCCmB23N7

— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2020

मेट्रो परिसर में घुसने के लिए सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजेशन जैसी प्रक्रियाओं का ख्याल रखना होगा।

दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य जगहों पर मेट्रो संचालन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई हैं। मेट्रो संचालन से पहले सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए संक्रमण को रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन के सीमित गेट ही प्रवेश और निकास के लिए खुलेंगे। प्रवेश गेट से लेकर एएफसी गेट, प्लेटफार्म से लेकर कोच के अंदर पर दूरी बनाए रखने के लिए मार्किंग की गई है। पूरी यात्रा को कैशलेस और कांटेक्टलेस बनाने के लिए सिर्फ स्मार्ट कार्ड यात्रियों को सफर की मंजूरी मिलेगी। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही सेनेटाइजेशन किए जाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

मेट्रो सफर के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

  1. मेट्रो स्टेशन पर फेस मास्क जरूर लगाएं।
  2. स्मार्ट कार्ड के साथ ही यात्रा कर पाएंगे।
  3. बीमार हैं तो मेट्रो में सफर नहीं कर पाएंगे।
  4. स्टेशन के सभी गेट नहीं खुलेंगे, बेवसाइट चेक कर जाएं।
  5. यात्रा का समय बढ़ेगा तो अतिरिक्त समय लेकर जाएं।
Tags: #Lucknow metro169 दिन बाद एफ़आर दौड़ी मेट्रो24ghante online.comdelhi metroFR Ran Ran Metro after 169 daysLifeline MetroLucknow NewsNational newsnew guidelines for metro travelदिल्ली मेट्रोमेट्रो सफर के लिए नई गाइडलाइंसलखनऊ मेट्रोलाइफलाइन मेट्रो
Previous Post

लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती

Next Post

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दी कंगना रनौत को पुलिस प्रोटेक्शन

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
कंगना रनौत Kangana Ranaut

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दी कंगना रनौत को पुलिस प्रोटेक्शन

यह भी पढ़ें

Case Filed

पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज डालने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

20/04/2022
murder

पत्नी लाने से इंकार करने पर बेटे ने कराई थी पिता की हत्या

11/12/2021
taj mahal

ताजमहल ने छीन ली जीने की आजादी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version