• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वरोजगार के जरिये सभी दिया जाएगा रोजगारः सीएम धामी

Writer D by Writer D
29/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकारी नौकरियों के सीमित होने के कारण सभी को रोजगार देना संभव नहीं है। इसलिए स्वरोजगार के माध्यम से सभी को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । सीमा क्षेत्र के लोगों को अच्छी चिकित्सा, शिक्षा, प्रशिक्षण आदि सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री धामी खटीमा में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस सफारी को शुरू करने के लिए वर्ष 2016 से प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस योजना के शुरू होने से सैकड़ों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। धामी ने लोगों से होम्स स्टे योजना से जुड़ने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र में होम स्टे योजना को बढ़ाने का प्रयास कर रही है और इसके लिए सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की अभिनव पहल है कि हम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों से जुड़कर रोजगार की राह पर आगे चलेंगे। क्रोकोडाइल ट्रेल के बनने से जहां क्रोकोडायल्स का प्राकृतिक वास में संरक्षण एवं संवर्धन होगा वही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसकी स्थापना से रोजगार एवं आर्थिकीय गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इसके बनने से इकोलॉजी, इकोनामी दोनों को ही मदद मिलेगी। इनके बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, होमस्टे के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को क्रोकोडाइल सफारी के साथ ही अच्छी हवा, जलवायु, वातावरण मिलेगा।

यूपी सरकार का दावा, गन्ना किसानों का हुआ रिकार्ड तोड़ भुगतान

खटीमा में चल रहे तमाम विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा क्षेत्र के लोग देश के रक्षक हैं इसलिए इन लोगों को शिक्षा ,चिकित्सा सहित सभी बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता के स्नेह आशीर्वाद से उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर मिला है।

इस कारण वह खटीमा में अधिक समय नहीं दे पा रहे हैं लेकिन क्षेत्र में कोई विकास कमी न रह जाए, इसलिए देहरादून में एक सेल की स्थापना की गई है । इसके माध्यम से खटीमा क्षेत्र की विकास योजनाओं एवं उनके क्या कार्य क्रियान्वयन की चिंता की जाती है।

इस अवसर पर नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंडी परिषद अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ,जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुवर सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Tags: cm pushkar singh dhamidekhradun newskhatima newsNational newsrudrapur newsUttrakhand News
Previous Post

उर्फी का संस्कारी लुक देख फैंस हुए इंप्रेस, बोले- ब्यूटिफुल और Pretty

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की कानपुर रैली में साजिश का बड़ा खुलासा, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की कानपुर रैली में साजिश का बड़ा खुलासा, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सतत ग्रामीण विकास को पारिस्थितिकी अनुकूल प्रौद्योगिकी जरूरी: सीएम योगी

03/11/2023
Eye Makeup

इसको बनाएं अपने आई मेकअप का हिस्सा, मिलेगा यूनिक लुक

15/03/2025
Studies

शैक्षणिक संस्‍थानों में ऑफलाइन पढ़ाई पर लगी रोक, ऑनलाइन क्लासेज रहेंगी जारी

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version