• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में बिना भेदभाव के चहुंमुखी विकास हो रहा है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चंदौली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज जनपद चन्दौली में 30 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम संत बाबा कीनाराम की जन्मस्थली (रामगढ़) में सम्पन्न हुआ, जहां उन्होंने संत बाबा कीनाराम अघोर पीठ मठ में दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा कि चंदौली प्रदेश का ऐसा जनपद है जहां के किसानों ने अपने पुरुषार्थ से रिकाॅर्ड खाद्यान्न का उत्पादन किया है। जनपद चंदौली देश एवं विदेश में ‘काला चावल’ की एक नई पहचान बनकर उभरा है। यहां के 2400 किसानों ने 2100 हेक्टेयर भूमि में बड़े पैमाने पर काला चावल का उत्पादन कर देश और दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनायी है। किसान इसकी खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि देश के अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वन में पूज्य संतों एवं ऋषियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इन पूज्य संतों के आशीर्वाद व उनकी कृपा से आज हमारा देश दुनिया के सामने मानव कल्याण के मार्गाें को प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जनपद चन्दौली में संत बाबा कीनाराम आश्रम के सुन्दरीकरण कार्य की एक विस्तृत कार्ययोजना का शुभारम्भ किया गया है। पर्यटन विकास का यह कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण होगा। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार करके आस्था को सम्मान देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद चन्दौली में विगत 02 माह पूर्व बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास किया गया था। मेडिकल काॅलेज में निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। यह मेडिकल काॅलेज जनपदवासियों एवं बिहार के लोगों के लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा का  केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 12 राजकीय मेडिकल काॅलेज बन पाये थे। प्रदेश में वर्ष 2017 से अब तक 33 राजकीय मेडिकल काॅलेज बन रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया द्वारा योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी एवं रोजगार प्राप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी है। प्रदेश सरकार निरन्तर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्पित है।

प्रदेश के हर नागरिक के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार प्रतिबद्ध : योगी

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति बनाकर माफियाओं, अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश में माफियाआंे, अपराधियों व गुण्डों के हौसले पस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पौने पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। सभी पर्व व त्योहार पूरे सद्भाव के साथ मनाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए प्रदेश की समस्त जनता ही परिवार है। जनता-जनार्दन के विकास के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किये  जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश निरन्तर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में सड़क, पुल, हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज आदि आवश्यकतानुसार निर्मित कराये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने देश के लोगों का वन एवं विका को बचाने के लिए समय-समय पर अहम फैसले लिए, जो सराहनीय हैं। देश व प्रदेश में निःशुल्क कोविड टेस्ट, उपचार एवं राशन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए जो लोग अभी तक वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं वह लोग अविलंब वैक्सीनेशन करा लें। कोरोना के नये वैरियन्ट से बचने के लिए वैक्सीन एक उत्तम उपाय है। उन्होंने लोगों से कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की और कहा कि यह वैक्सीनेशन पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के उपाय हम सबको करने होंगे। प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियन्त्रित है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री  ने विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक, राशन बैग एवं आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की और राष्ट्रीय ग्रामीण आविका मिशन के अंतर्गत चिन्हित स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किये गए भार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री  महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नीलकण्ठ तिवारी, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री  रमा शंकर सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

Tags: chandauli newscm yogicm yogi in chandauliup newsYogi News
Previous Post

पानी की बोतल बनी इंजीनियर की मौत की वजह, जानें पूरा मामला

Next Post

2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post

2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

“बुलडोजर बाबा” के बाद एमपी में “बुलडोजर मामा”

21/03/2022
Mid Day Meal

मिड डे मील खाने के बाद 13 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

23/02/2024
ABVP's winning candidates met CM Dhami

युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं: सीएम धामी

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version