• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोला जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खोलने की घोषणा की। वर्तमान में देश में 33 सैनिक स्कूल चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने संबोधन में देशवासियों को बताया कि उन्हें लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वह भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं। उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। उन्होंने कहा कि दो-ढाई साल पहले मिजोरम में इस दिशा में प्रयास हुआ था। मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया था।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब देश के सभी सैनिक स्कूलों को लड़कियों के लिए खोल दिया जाएगा। अब सरकार ने तय किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को देश की बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा हो या खेल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर क्षेत्र में उनकी समान भागीदारी हो। सड़क से लेकर कार्यस्थल तक महिलाओं में सुरक्षा का एहसास और सम्मान का भाव हो। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन, पुलिस व न्याय व्यवस्था व नागरिकों को शत-प्रतिशत जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास, PM मोदी ने दिया नया मंत्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नई ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें खेल को ‘एक्स्ट्रा करिकुलर’ के बजाय मेनस्ट्रीम बनाया गया है। खेलकूद की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले मां-बाप बच्चों से कहते थे कि खेलते रहोगे तो जीवन बर्बाद कर लोगे, लेकिन अब यह सोच बदल रही है। इस बात का अनुभव इस बार के ओलंपिक में भी हमने किया है। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ा कर उसे तकनीक से जोड़ने पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा सैनिक स्कूल चलाए जाते हैं जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना है।

Tags: 75th Independence Daydelhi newsIndependence DayIndependence Day 2021National newspm modired fort
Previous Post

OYO होटल में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर, दो शव बरामद

Next Post

DIG मुकुल गोयल ने किया ध्वजारोहण, बोले- पुलिस का काम हमेशा चुनौती पूर्ण रहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice Tea
Main Slider

गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए….

11/09/2026
Glowing Face
Main Slider

इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

11/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
उत्तराखंड

1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार ने उठाए कदम: नितिन नवीन

10/09/2026
Next Post

DIG मुकुल गोयल ने किया ध्वजारोहण, बोले- पुलिस का काम हमेशा चुनौती पूर्ण रहा

यह भी पढ़ें

Typhoon Bebinca

शंघाई में सबसे खतरनाक तूफान बेबिनका की दस्तक, 151 km की रफ्तार से चल रही है आंधी

16/09/2024
arrested

साध्वी पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

01/03/2022
Urfi Javed

उर्फी जावेद ने लोगों को किया कनफ्यूज, शेयर की ऐसी तस्वीर

14/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version