• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी शिक्षक अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ायें, इससे आमजनों को भी मिलेगी प्रेरणा

Desk by Desk
13/04/2026
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
DYCM KESHAV MAURYA

DYCM KESHAV MAURYA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DYCM KESHAV MAURYA) ने आगरा दौरे के दौरान शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। खेरिया एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी तथा अपर पुलिस आयुक्त रामबदन द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने फतेहाबाद रोड स्थित कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए बीमा क्षेत्र में विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में अभी भी बड़ी संख्या में लोग बीमा कवरेज से बाहर हैं, ऐसे में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बीमा पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए “विकसित भारत” के लक्ष्य को दोहराया।

इसके बाद राजदेवम् ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री (DYCM KESHAV MAURYA) ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लगभग 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष समस्याओं का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपने बच्चों को भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि इससे समाज में सरकारी स्कूलों के प्रति सकारात्मक धारणा बनेगी और आमजन भी प्रेरित होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 16 लाख से अधिक शिक्षकों, कर्मचारियों और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का भी उन्होंने उल्लेख किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया।

फतेहाबाद में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेते हुए सम्राट अशोक के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौर्य साम्राज्य ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया और आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नए संसद भवन पर अशोक स्तंभ की स्थापना का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।

उपमुख्यमंत्री (DYCM KESHAV MAURYA) ने विभिन्न कार्यक्रमों में निषाद समाज की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में निषाद समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने कारसेवकों को गंगा, गोमती और सरयू नदियों को पार कराकर अयोध्या पहुंचाने में मदद की।

रामबाग, आगरा में आयोजित महाराज निषादराज एवं महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया और निषादराज की स्मृति में मूर्ति स्थापित कराने की घोषणा की। उन्होंने प्रयागराज को निषादराज की भूमि बताते हुए उसके ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को आवास, राशन, पेंशन, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Tags: Deputy CM Keshav Maurya
Previous Post

पिछले ग्यारह वर्षों में भारत में खेल का एक नया युग शुरु हुआ : राजनाथ सिंह

Next Post

आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय का हुआ उद्घाटन

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post

आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय का हुआ उद्घाटन

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने स्वच्छता का संकल्प दिलाकर कहा- उत्साह में नहीं आनी चाहिए कमी

24/09/2022
Leopard

घनी आबादी में घुसे तेंदुए का तांडव, सिपाही समेत तीन को किया घायल

26/12/2021
Coconut Oil

दही से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, एसर करें इस्तेमाल

19/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version