• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य के सभी निवासी देश के नागरिक हैं और इसे कोई बदल नहीं सकता : ममता बनर्जी

Writer D by Writer D
10/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) या राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) को लागू नहीं करेगी।

बनर्जी ने कहा कि राज्य के सभी निवासी देश के नागरिक हैं और इसे कोई बदल नहीं सकता। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का इस्तेमाल कर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। यहां उत्तर चौबीस परगना जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा,  मैं एक मुख्यमंत्री के तौर पर कहती हूं कि आप सभी नागरिक हैं और इसे कोई बदल नहीं सकता। हम एनआरसी या एनपीआर को लागू नहीं करेंगे।

नेताओं से दूरी बनाएं किसान

उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा द्वारा लोगों को राज्य से बाहर करने की साजिश है। भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गत सप्ताह कहा था कि अगले साल जनवरी से सीएए लागू किया जा सकता है क्योंकि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर शरणार्थी आबादी को नागरिकता देने के पक्ष में है।

उत्तर चौबीस परगना जिले और नदिया जिले में कई विधानसभा क्षेत्रों पर पकड़ रखने वाले मतुआ समुदाय को लुभाने का प्रयास करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस समुदाय के विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा,  हम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे।  बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने भेदभाव की राजनीति कर के देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित के विरुद्ध तीन कृषि कानून लाए हैं जिससे कारपोरेट घराने अपनी इच्छानुसार किसानों की उपज ले जा सकेंगे।

किसानों के साथ वार्ता प्रगति पर है, आखिरी दौर में होने की उम्मीद : जावेडकर

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आलू, प्याज और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटा दिया और जमाखोरी को बढ़ावा दिया है जिससे चीजों की कीमत में वृद्धि हो रही है।

Tags: 24ghante online.comcaMamata BanerjeeNational newsNRCWest Bengal
Previous Post

नेताओं से दूरी बनाएं किसान

Next Post

उच्च न्यायालय का अहम फैसला, बच्चा गोद लेने के लिए विरक्त पत्नी की पूर्व सहमति जरूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

उच्च न्यायालय का अहम फैसला, बच्चा गोद लेने के लिए विरक्त पत्नी की पूर्व सहमति जरूरी

यह भी पढ़ें

बसपा से निष्कासित

पूर्व विधायक रमेश गौतम और मसूद खां बसपा से निष्कासित, ये लगा था आरोप

15/12/2020
Night Curfew in Lucknow

लखनऊ में कल से लगेगा नाइट कर्फ्यू, सीएम योगी ने दिये ये अहम निर्देश

07/04/2021
rape

शादी समारोह में गई 10 साल की मासूम के साथ हैवनियत, हालत गंभीर

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version