• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के हित में लाए गए तीनों ही विधेयक क्रांतिकारी हैं : पूनियां

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
डाॅ. सतीश पूनियां

डाॅ. सतीश पूनियां

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा है कि हाल ही में संसद में किसानों के हित में लाये गये तीनों विधेयक क्रांतिकारी हैं।

डा. पूनियां ने आज जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार पिछले दिनों तीन बिल लोकसभा में लाई, जो किसानों की तकदीर एवं तस्वीर बदलने वाले हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम (संशोधन) बिल, किसान उत्पाद व्यापार और व्यवसाय बिल, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संसद में किसानों से सम्बन्धित तीन विधेयक पारित किए गए जो किसानों के हित में हैं।

यूपी का एक लाख का कुख्यात इनामी बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार

डाॅ. पूनियां ने कहा कि देश के किसानों की दिशा और दशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिये। श्री मोदी देश के सभी वर्गों की दिशा और दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों बिल किसानों की भलाई के लिए हैं, लेकिन कांग्रेस का सदन में विरोध करना उसके दोहरे चरित्र को दिखाता है। हर चीज में राजनीति करना यह कांग्रेस की आदत हो गई है।

डा़ पूनियां ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट कर चुकी है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य था, है और रहेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य का अस्तित्व रहेगा और भविष्य में देखेंगे कि किसानों के उत्पाद के दाम तेजी से बढ़ने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र में किसानों के कृषि सुधारों की बात करती है, दूसरी तरफ उन्ही सुधारों का विरोध करती है, किसानों को बरगलाती है, झूठ बोलती और देश को गुमराह करती है। मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीनों विधेयक दूरदृष्टि वाले हैं, किसानों को सुविधाएं देने का बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसान अपनी फसल को आसानी से कहीं भी बेच सकें और अपने द्वारा निर्धारित दामों पर बेच सकें।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ में दर्ज हुई एक और FIR

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का दूसरा बिल काॅन्ट्रैक्ट फार्मिंग की सभी बाधाओं को दूर करने का है, तीसरा बिल ठेके पर खेती को लेकर जो विरोधाभास था उसको स्पष्ट करता है। जो किसान की जमीन पर निवेश करेगा, लेकिन जमीन पर मालिकाना हक किसान ही रहेगा। जो ठेकेदार और किसान के बीच में जो करार होगा, वह उत्पादित आधारित होगा, जमीन आधारित नहीं होगा। उत्पादत आधारित कीमत, बोनस और वैरियेबल्स तय होंगे। लिहाजा ये तीनों ही विधेयक किसान को तरक्की, मजबूती और ताकत देने वाले हैं।

Tags: 24ghante online.comDr. Satish PooniKisan Bill PassNational newspm modirajasthan newsThree Farmers Bill Pass in Parliamentकिसान विधेयक पासडाॅ. सतीश पूनियांपीएम मोदीसंसद में तीन किसान विधेयक पास
Previous Post

फसलों की समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदी की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं हों : शिवराज

Next Post

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी

यह भी पढ़ें

देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटीArif Mohammad Khan

केरल में खुली देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया उद्घाटन

27/03/2021
Jhansi Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी

16/11/2024
Truck-Trolley Collision

सड़क दुर्घटना में कांवडिया की मौत

16/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version