• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में पेश ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020’ को किसानों के लिए काला कानून बताया और कहा कि इससे किसानों का शोषण होगा और खेती नये जमींदारों के हाथों में चली जाएगी।

लोकसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए जारी चर्चा के बीच श्री गांधी ने ट्वीट किया “मोदी जी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था। लेकिन मोदी सरकार के ‘काले’ कानून किसान-खेतिहर मज़दूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाए जा रहे हैं। ये ‘ज़मींदारी’ का नया रूप है और मोदी जी के कुछ ‘मित्र’ नए भारत के ‘ज़मींदार’ होंगे। कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी।”

तमिलनाडु में कोरोना रिकवरी दर 89 फीसदी से अधिक, संक्रमितों का आंकड़ा 5.25 लाख के पार

बाद में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई, रवनीत बिट्टू, अमर सिंह, गुरजीत औजला, जसबीर सिंह गिल तथा पार्टी संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसे ‘हरित क्रांति’ को हराने की घिनौनी साजिश बताया और कहा कि किसानों को तबाह करने के लिए मोदी सरकार ‘तीन काले कानून’ लेकर आयी है।

उन्होंने कहा कि ये विधेयक खेती-किसानी के लिए जानलेवा साबित होंगे। इन विधेयकों को उन्होंने खेत-खलिहान को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का षडयंत्र बताया और कहा कि इन विधेयकों के पारित होने से किसानों को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्रों और मुट्ठीभर पूंजीपतियों को लाभ होगा। संसद में यह कानून पारित कर सरकार किसान- खेत मजदूर की बदहाली और बर्बादी का दस्तावेज तैयार कर रही है।

इकबाल अंसारी बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस के मुकदमों को खत्म कर, आरोपियों को बरी किया जाए

कांग्रेस नेताओं ने इस विधेयक को मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हित में बताया और कहा कि यह विधेयक किसान विरोधी है इसलिए देशभर में 62 करोड़ किसान-मजदूर तथा 250 से अधिक किसान संगठन इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सब ऐतराज दरकिनार कर देश को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान की बात सुनने की बजाय संसद में उनके नुमाईंदों की आवाज को दबा रही है और सड़कों पर किसान-मजदूरों को लाठियों से पिटवाया जा रहा है।

Tags: 24ghante online.comLatest india NewsNational newspolitical newsrahul gandhirahul gandhi slams modi govtRahul Gandhi's attack on PM ModiRahul Gandhi's tweetभारतराहुल गांधी का ट्वीटराहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
Previous Post

किसानों के हित में लाए गए तीनों ही विधेयक क्रांतिकारी हैं : पूनियां

Next Post

यूएई में कोरोना के 786 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 82 हजार के पार

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
यूएई में कोरोना

यूएई में कोरोना के 786 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 82 हजार के पार

यह भी पढ़ें

योगी सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी राहत, 12 रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

04/11/2021
congress party

यूपी में 10 लाख लोगों तक दवाएं भेजेगी कांग्रेस, गांवों को सैनिटाइज कराने की योजना

26/05/2021
Chief Minister Relief Fund

पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.51 करोड़ रुपये

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version