• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए अमर सिंह, दृष्टि और दिशा ने दी मुखाग्नि

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमर सिंह का निधन

अमर सिंह का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह का सोमवार को छतरपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। दिवंगत नेता की दोनों पुत्रियों दृष्टि एवं दिशा ने पिंडदान की रस्म अदाकर मुखाग्नि दी।

अमर सिंह का एक अगस्त को लंबी बीमारी के बाद 64 वर्ष की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया था। उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। रविवार को उनका पार्थिव शरीर चार्टर्ड विमान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया था।

Delhi: Mortal remains of Rajya Sabha MP Amar Singh being taken to a crematorium from his Chhatarpur residence.

He passed away at a Singapore hospital on August 1. pic.twitter.com/Nhda3JLilh

— ANI (@ANI) August 3, 2020

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने छतरपुर स्थित अमर सिंह के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और फिल्म अभिनेत्री से राजनेता बनी जयाप्रदा ने भी दिवंगत नेता के घर जाकर श्रद्धांजलि दी। सुश्री जयाप्रदा श्मशानघाट पर भी मौजूद रहीं। कई अन्य नेताओं ने कल और आज अमर सिंह के निवास जाकर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वैश्विक महामारी कोविड-19 प्रोटोकॉल की वजह से अमर सिंह के अंतिम संस्कार में बहुत कम संख्या में लोग मौजूद थे। अमर सिंह की दोनों पुत्रियों ने जैसे ही अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तो श्मशानघाट पर माहौल बेहद भावुक हो गया और वहां मौजूद सभी लोगों की आखें नम हो गई और उन्होंने नम आंखों से भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार अमर सिंह को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के समय अमर सिंह की पत्नी पंकजा भी मौजूद थी।

Tags: 24ghante online.comAmar Singh'Amar Singh's body was brought to DelhiAmar Singh's funeralLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiSamajwadi partyअमर सिंह का अंतिम संस्कारअमर सिंह का निधनअमर सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली 3:30 बजे पहुंचेगाअमर सिंह का सिंगापुर में निधनअमर सिंह को श्रद्धांजलिजया प्रदा के गॉडफादर अमर सिंहराज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधनसोमवार को अमर सिंह का अंतिम संस्कार होगा
Previous Post

विश्व में कोरोना के मामले 1.80 करोड़ के पार, 6.88 लाख से अधिक संक्रमितों की मौत

Next Post

राम मंदिर भूमिपूजन के लिए दो भाई लेकर आए 151 नदियों और 3 सागरों का जल

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
राम मंदिर भूमि पूजन

राम मंदिर भूमिपूजन के लिए दो भाई लेकर आए 151 नदियों और 3 सागरों का जल

यह भी पढ़ें

Vigilance raid at AAP MLA Raman Arora's house

मान सरकार का भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा एक्शन, अपने ही MLA पर मरवा दी रेड

23/05/2025
Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

21/01/2023

कांग्रेस में रहकर BJP से डरने वाले RSS जॉइन करे, हमें निडर लीडर्स की जरूरत – राहुल गांधी

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version