• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Amazon के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस 20 जुलाई से करेंगे अंतरिक्ष की सैर

Desk by Desk
07/06/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Amazon founder and CEO Jeff Bezos will travel to space from July 20
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Amazon के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने आज घोषणा की है कि वो अपने भाई मार्क के साथ जल्द ही अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाले हैं। जेफ बेजोस 20 जुलाई को अपनी रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) से पहली बार अंतरिक्ष की सैर पर निकलेंगे। उनके साथ उनके भाई मार्क और एक व्यक्ति होगा। दरअसल, इस अंतरिक्ष यात्रा के लिए जो तीसरी सीट निर्धारित की गई है उसके लिए ऑनलाइन नीलामी हो रही है जो कि, 12 जून को समाप्त होगी। इसके बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि जेफ के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला तीसरा शख़्स कौन होगा। बताया जा रहा है कि इस नीलामी की लिए करेंड बीडिंग 2,800,000 डॉलर है।

ये रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन की पहली अंतरिक्ष यात्रा होगी। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ये अंतरिक्ष यात्रा कुल 10 मिनट तक चलेगी, जिसमें चार मिनट के लिए यात्री कार्मन लाइन के ऊपर बिताएंगे। बता दें कि, कार्मन रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच मान्यता प्राप्त सीमा को चिह्नित करती है। ये एक तरह से पृथ्वी के वायुमंडल और बाह्य अंतरिक्ष के बीच की सीमा (बॉर्डर लाइन) है। बता दें कि, इस उड़ान को जेफ बेजोस द्वारा Amazon.com इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद छोड़ने की योजना के लगभग दो सप्ताह बाद यानी 20 जुलाई को निर्धारित किया गया है। जेफ बेजोस ने सोशल मीडिया पर अपने अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा करते हुए लिखा है कि, “जब मैं महज 5 साल का था तब से अंतरिक्ष यात्रा के सपने देखा करता था। 20 जुलाई को, मैं अपने भाई के साथ ये यात्रा करूंगा और ये मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ सबसे बड़ा रोमांच होगा।”

श्रीलंका दौरे के लिए राहुल द्राविड होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

क्या है कार्मन रेखा: जैसा कि हमने पूर्व में आपको बताया कि, कार्मन रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और बाह्य अंतरिक्ष के बीच की सीमा को परिभाषित करता है। हालांकि इस रेखा को लेकर अलग-अलग संस्थाओं में मतभेद भी देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय मानक-सेटिंग और वैमानिकी एवं अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रिकॉर्ड-कीपिंग बॉडी, फेडेरेशन एरोनॉटिक इंटरनेशनेल (FAI) के अनुसार कार्मन लाइन पृथ्वी के औसत समुद्र तल से 100 किलोमीटर (62 मील; 3,30,000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं कुछ अन्य संगठन ऐसे भी हैं जो कि इस मानक को अपनी मान्यता नहीं देते हैं। उदाहरण के लिए, अमेरिकी वायु सेना और नासा (NASA) का मानना है कि कार्मन रेखा समुद्र तल से 50 मील (80 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है। यहां ये जानना बहुत ही जरूरी है कि, अंतरिक्ष की सीमा यानी किनारे को परिभाषित करने वाला कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है।

 

Tags: 24ghante online.comAmazonAmazon founderCEO Jeff Bezoshindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsspaceहिंदी समाचार
Previous Post

श्रीलंका दौरे के लिए राहुल द्राविड होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

Next Post

वनप्लस का ये धांसू फोन फोन हो गया अब सस्ता, उठाए लाभ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
This cool phone of OnePlus has become cheaper now, take advantage

वनप्लस का ये धांसू फोन फोन हो गया अब सस्ता, उठाए लाभ

यह भी पढ़ें

अंतरिक्षयात्री धरती पर लौटने के लिए हुए रवाना

अंतरिक्ष में एक साथ आगे बढ़ेंगे भारत और भूटान, जल्द ही करार पर करेंगे हस्ताक्षर

30/12/2020

DGP मुकुल गोयल ने चार्ज लेने से पहले किया हनुमान सेतु में दर्शन, CM योगी से मिले

02/07/2021

सपा ने यहां से अरविंद गिरी को बनाया एमएलसी के लिए उम्मीदवार

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version