• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका ने माना ड्रोन अटैक में मारे गए निर्दोष, रक्षा मंत्री ने मांगी माफी

Writer D by Writer D
18/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
kabul airport blast

kabul airport blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते महीने किए गए ड्रोन अटैक को लेकर अमेरिका ने माफी मांगी है। 7 बच्चों समेत 10 आम नागरिकों की मौत के बाद भी अपना बचाव कर रहे अमेरिका ने हमले को अब ‘भयानक गलती’ बताया है। शुक्रवार को एक समीक्षा में हुए खुलासे में पता चला है कि हमले में केवल आम नागरिकों की मौत हुई थी, इस्लामिक स्टेट के आतंकी की नहीं। पहले कहा जा रहा था कि ड्रोन अटैक में अमेरिका ने आतंकी को ढेर कर दिया है।

यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख मरीन जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा, ‘यह हमला दुखद गलती थी।’ उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि अमेरिका पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा है। इस दौरान उन्होंन एक सफेद टोयोटा वाहन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि माना जा रहा था कि गाड़ी के ट्रंक में विस्फोटक रखे हुए हैं। माना गया था कि यह गाड़ी काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिका बलों के लिए बड़ा खतरा हो सकती है।

अफगानिस्तान में अमेरिका कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं मैकेंजी ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मैकेंजी ही अफगान से अमेरिकी बलों और 1 लाख 20 हजार से ज्यादा आम नागरिकों की निकासी का काम देख रहे थे। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे विश्वास हो गया है कि उस दुखद हमले में 7 बच्चों समेत 10 आम नागरिक मारे गए थे।’ मैकेंजी ने कहा, ‘इसके अलावा, हम अब आकलन कर रहे हैं कि इस इस बात की संभावना कम है कि गाड़ी और मारे गए ISIS-K से जुड़े हुए थे या अमेरिकी बलों के लिए सीधा खतरा थे।’

TMU एग्रीकल्चर देश के निजी विश्वविद्यालय के टॉप-10 में हुआ शामिल

मैकेंजी ने कहा कि हमले से पहले अमेरिकी खुफिया व्यवस्था ने संकेत दिए थे कि अमेरिकी बलों पर हमले के लिए सफेज टोयोटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त की सुबह ऐसा एक वाहन काबुल एयरपोर्ट के पास देखा गया, जिसके बारे में खुफिया व्यवस्था ने बताया था कि इसका इस्तेमाल इस्लामिक स्टेट समूह योजना बनाने और हमला करने के लिए किया गया था। हमले का फैसला लेने से पहले वाहन को अमेरिकी ड्रोन ने शहर में एयरपोर्ट से अन्य लोकेशन तक ट्रैक किया।

उन्होंने कहा, ‘साफ है कि खासतौर से इस सफेद टोयोटा कोरोला को लेकर हमारी खुफिया जानकारी गलत थी।’ रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी लिखित बयान में हमले कि लिए माफी मांगी है और इसे ‘भयानक गलती’ बताया है।

अमेरिका ने भी माना काबुल ड्रोन अटैक में मारे गए थे 10 निर्दोष, कहा- भयानक गलती हुई, माफ कर दीजिए

29 अगस्त को हुई एयरस्ट्राइक, 2001 में अफगानिस्तान में शुरू हुए अमेरिकी युद्ध का आखिरी हिस्सा थी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने की रफ्तार ने अमेरिका को भी चौंका दिया था। यही कारण रहा कि अमेरिका को अपने नागरिकों, अफगान और अन्य लोगों को जल्दी से जल्दी निकालने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर हजारों जवानों को भेजना पड़ा था।

Tags: kabul blastTalibanworld newsws
Previous Post

TMU एग्रीकल्चर देश के निजी विश्वविद्यालय के टॉप-10 में हुआ शामिल

Next Post

घर से मिली नौ माह की बच्ची समेत पांच लोगों की लाशें, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
NICU

घर से मिली नौ माह की बच्ची समेत पांच लोगों की लाशें, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची

यह भी पढ़ें

no deduction in scholarship amount

छात्रों को मैट्रिक के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति में कटौती नहीं

09/11/2020
Atiq Ahmed

बेटे के एनकाउंटर होने पर फूट-फूटकर रोया अतीक अहमद, कोर्ट में लगे योगी जिंदाबाद के नारे

13/04/2023
Suspended

UP By-Election: वोटरों की आईडी चेक करने पर एक्शन, दारोगा समेत 7 पुलिसवाले सस्पेंड

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version