• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 साल बाद अमेरिका का बदला पूरा, मारा गया दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अबू मोहम्मद

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
अबू मोहम्मद

अबू मोहम्मद मारा गया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबू बक्रअल-बगदादी के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में प्रवक्‍ता और संगठन का दूसरा सबसे ताकतवर लीडर अबू मोहम्‍मद अल-अदनानी मारा गया है। अदनानी की मौत सीरिया में हुई। आईएसआईएस ने एक बयान जारी करके अपने कमांडर अदनानी के मरने की जानकारी दी।

इस जानकारी को देने के साथ आईएस ने ये भी कहा है कि कमांडर अदनानी की मौत का बदला हर हाल में लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार आईएस का प्रवक्ता उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान के खिलाफ मिशन की निगरानी के दौरान मारा गया है। अभी आईएस के कमांडर अदनानी के मरने की नाटो ने कोई पुष्टि नहीं की।

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर किया बड़ा एलान

आईएस संचालित अमाक समाचार एजेंसी ने कहा कि अबु मोहम्मद अल अदनानी अलेप्पो में सैन्य अभियानों को पीछे धकेलने के लिए चलाए जा रहे मिशन की निगरानी के दौरान मारा गया। अदनानी की मौत आईएस के लिए बड़ा झटका होगा। वैसे भी गुट को सीरिया और इराक में पीछे हटना पड़ रहा है। अभी ये अभी साफ नहीं हुआ है कि कमांडर अदनानी की मौत जमीनी हमले में हुई या हवाई हमले में।

मई में एक ऑडियो संदेश में अदनानी ने मुसलमानों से पश्चिमी देशों में हमले करने की अपील की थी। वो खास तौर पर एकल हमलावरों पर जोर देता था। कहा जाता है कि यूरोप और अन्य जगहों पर हमले के मुख्य सूत्रधार अदनानी ही था। अमरीका ने अदनानी पर करीब 50 लाख डॉलर का इनाम भी रखा था।

UP STF ने प्रतापगढ़ में बरामद की 990 पेटी शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

1977 में सीरिया के बनाश शहर में पैदा हुए अदनानी का नाम ताहा सोभी फलाहा बताया जा रहा है। अमरीका के मुताबिक अदनानी 2003 में इराक पर हमले के बाद अमरीका की उपस्थिति का विरोध करने वाला पहला विदेशी लड़ाका था।

जानकारों का मानना है कि अदनानी की मौत से भविष्य में आतंकी संगठन आईएसआईएस के भविष्य पर खास फर्क पड़ेगा। फॉरेन पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के फेलो ने बताया कि इस खबर से साफ होता है कि इस आतंकी संगठन का पतन होने वाला है। अदनानी इस संगठन का महत्वपूर्ण आदमी था। वो संगठन के लिए ऑनलाइन नियुक्ति भी करता था। अदनानी की मौत के दूरगामी असर होंगे। ये इस संगठन के लिए बड़ा धक्का होगा। वहीं आतंकवाद मामलों के विशेषज्ञ कोलीन.पी.क्लार्क कहते हैं कि आईएसआईएस के लिए अदनानी का विकल्प ढूंढना आसान नहीं होगा। क्लार्क ने अदनानी की मौत की सूचना के बाद ट्विटर पर ये लिखा। ब्रिजेट मोरंग जिन्होंने आईएसआई की ग्लोबल स्ट्रेटजी पर गहराई से अध्ययन किया है वो कहते हैं अदनानी जल्द ही आईएसआईएस का मुखिया बनने वाला था। अब ये साफ नहीं हो रहा कि अदनानी का काम कौन करेगा। अब सवाल ये है कि आतंकी संगठन आईएस अदनानी की मौत को कैसे वहन करेगा।

Tags: #ISISamerica Newsinternational NewsIraqterrorist abu mohammad adnani
Previous Post

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर किया बड़ा एलान

Next Post

चाचा शिवपाल के लिये अखिलेश ने दिया दिवाली गिफ्ट, छोड़ी एक सीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

चाचा शिवपाल के लिये अखिलेश ने दिया दिवाली गिफ्ट, छोड़ी एक सीट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Banana Cheela

ब्रेकफास्ट में बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर ये डिश

23/10/2025
shankar bhagwan

भौम प्रदोष व्रत पर बन रहा है ये खास संयोग, ऐसे मिलेगा इसका लाभ

21/09/2020
Chhaya Urvashi Rautela's video on social media, fans were shocked

सोशल मीडिया पर छाया उर्वशी रौतेला का वीडियो, फैंस हुए हैरान

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version