• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण के बीच सैफई में अखिलेश बनवा रहे है श्रीकृष्ण की भव्य मूर्ति

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

सैफई में श्री कृष्ण की भव्य मूर्ति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद से ही कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से ब्राह्मणों को लेकर राजनीति की जा रही है, राम से लेकर परशुराम तक पर बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अलग राह चुनी है, राम पर जारी सियासत के बीच अखिलेश श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ नज़र आए।

दरअसल, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो पत्नी डिंपल यादव के साथ नज़र आ रहे हैं। पीछे कृष्ण की एक बड़ी-सी मूर्ति दिख रही है, जो अखिलेश यादव अपने परिवार के पैतृक गांव सैफई में बनवा रहे हैं।

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, मृत्यु की खबर मात्र अफवाह : अभिजीत मुखर्जी

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जय कान्हा जय कुंजबिहारी जय नंद दुलारे जय बनवारी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबको अनंत शुभकामनाएं’।

जय कान्हा जय कुंजबिहारी
जय नंद दुलारे जय बनवारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबको अनंत शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/BO4E2eusjr

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 12, 2020

भारतीय जनता पार्टी लंबे वक्त से राम के नाम पर वोट मांगती आई है, अब जब राम मंदिर की नींव पड़ गई है तो बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा मिल गया है। जो वादा बीजेपी दशकों से कर रही थी, वो पूरा हो रहा है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने भगवान परशुराम के नाम की आवाज़ उठा दी, जिसमें परशुराम की मूर्ति के साथ-साथ उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग उठाई गई।

स्‍वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी आज करेंगे पारदर्शी कराधान मंच की शुरुआत

राम नाम की सियासत के बीच अखिलेश यादव ने अलग रास्ता पकड़ा और यदुवंश के कहलाए जाने वाले कृष्ण की मूर्ति पर काम आगे बढ़ाया। अखिलेश इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि सभी विष्णु के अवतार हैं और हम हर किसी की पूजा करते हैं।

राजीव त्यागी अपनी पत्नी से बोले- मैं ठीक नहीं हूं और कुर्सी से लुढ़क गए

अयोध्या में राम मंदिर के पास सरयू किनारे योगी सरकार भगवान राम की मूर्ति बनवा रही है। तो वहीं कुछ वक्त पहले ही अखिलेश यादव ने सैफई में कृष्ण की मूर्ति बनाने का ऐलान किया था, जो अब लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। ये मूर्ति करीब 51 फीट ऊंची है, जिसमें कृष्ण रथपाणी की मुद्रा में दिखाई पड़ रहे हैं।

इस मूर्ति का वजन करीब 60 टन है, जिसे सैफई के एक स्कूल के प्रांगण में बनाया जा रहा है। मूर्ति के आसपास कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत के युद्ध जैसा स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें कृष्ण हाथ में चक्र लिए हुए संबोधन कर रहे हैं।

Tags: 24ghante online.comakhilesh yadavconstruction of Krishna statue in Saifaigrand statue of Shri Krishnaअखिलेश यादवअखिलेश यादव का ट्वीटश्रीकृष्ण की भव्य मूर्तिसैफई में कृष्ण मूर्ति का निर्माण
Previous Post

सोनिया गांधी केंद्र सरकार की चलाई गयी पर्यावरण नीति पर कर रही कड़ी आलोचना

Next Post

1 सितंबर से स्कूल खोलने पर अभिभावकों ने दी अपनी राय, सरकार कर रही विचार

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

1 सितंबर से स्कूल खोलने पर अभिभावकों ने दी अपनी राय, सरकार कर रही विचार

यह भी पढ़ें

corona testing

देश में कोरोना टेस्टिंग का दायरा बढ़ा, जांच का आंकड़ा 13.50 करोड़ के पार

26/11/2020
Quick tips to increase beard and mustache

लाख कोशिश के बाद भी दाढ़ी और मूंछ में नहीं हो रही मनचाही ग्रोथ, तो ट्राई करें उपाय

10/06/2021
Lalji Verma

‘मुस्लिम, यादव और कुर्मी को धमका रही पुलिस…’, सपा सांसद लालजी वर्मा का आरोप

19/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version