• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Indian Idol को जिस एक्टर ने किया था एक्सपोज, वहीं बना शो का गेस्ट

Writer D by Writer D
28/10/2022
in मनोरंजन
0
Indian Idol

Indian Idol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन आइडल (Indian Idol) के फैन हैं तो आपको ये खबर जानकर बड़ा झटका लग सकता है। पिछले सीजन शो को लेकर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। जहां दिग्गज सिंगर-एक्टर-कंपोजर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने रियलिटी शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। इसके बाद बड़ा बवाल हुआ, पूरे सीजन शो ट्रोल हुआ। लेकिन अब जो हुआ है वो आपको हैरान कर सकता है।

इंडियन आइडल (Indian Idol)  की बुराई करने वाले अमित कुमार एक बार फिर सिंगिंग रियलिटी शो में गेस्ट बनकर नजर आने वाले हैं। हो गए न हैरान। ये खबर गारंटीड सच है। किशोर कुमार ट्रिब्यूट एपिसोड का अमित कुमार हिस्सा बने हैं। अमित कुमार की झलक दिखाता शो का नया प्रोमो भी सामने आ गया है। जिसमें वे कंटेस्टेंट्स के गाए गानों की तारीफ कर रहे हैं और एंजॉय कर रहे हैं। बिदिपता का गाना सुन अमित कुमार खुश नजर आए। वे बिदिपता के साथ सॉन्ग ‘कह दो कि तुम’ की दो लाइनें भी गाते हैं। इतना ही नहीं वे इस गाने की सक्सेस पर भी बात करते हैं। इससे जुड़े अनसुने किस्से को साझा करते हैं। अमित कुमार ने बिदिपता की सिंगिंग को खूबसूरत बताया।

इंडियन आइडल (Indian Idol)  ट्रोल

अमित कुमार की मौजूदगी को दिखाते प्रोमो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। उन्हें शो की सच्चाई पर फिर शक हो रहा है। कई लोगों ने शो को बायकॉट करने की मांग करते हुए इसे फेक बताया है। यूजर ने लिखा- मैं ये फेक चीजें देखकर थक गया हूं। शख्स ने लिखा- अमित कुमार ने ही पिछले सीजन विवाद पैदा किया था। अब फिर से शो में आ गए।

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर गिरफ्तार, पत्नी पर चढ़ाई थी गाड़ी

कई यूजर्स ने इंडियन आइडल  शो के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाए हैं। उनकी शिकायत है क्यों हर बार मेकर्स एक जैसे आइडिया के साथ आते हैं। इससे शो बोरिंग होता है। अमित कुमार को दोबारा बुलाने पर मेकर्स को लताड़ भी लगाई है। लोगों ने दूसरे लेजेंडरी सिंगर्स पर भी स्पेशल एपिसोड रखने की बात कही है। जैसे मोहम्मद रफी।

क्या कहा था अमित कुमार ने?

इंडियन आइडल 12 में किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में अमित कुमार गेस्ट बनकर आए थे। शो ऑनएयर होने के बाद कई यूजर्स ने कंटेस्टेंट्स की गायिकी पर कमेंट किया था और ये भी कहा कि उन्होंने किशोर कुमार के आइकॉनिक गानों को बर्बाद किया। दूसरी तरफ, शो में शामिल होने के बाद अमित कुमार ने मीडिया से बातचीत में इंडियन आइडल शो की निंदा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने उनसे जबरन कंटेस्टेंट्स की तारीफ करवाई थी। जबिक उन्हें उनके गाने सुनकर मजा नहीं आया था। उन्होंने तो पैसों की वजह से शो किया था। अमित कुमार के इस बयान पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। शो के फॉर्मेट और सच्चाई पर सवाल उठे थे।

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार जाने माने सिंगर, कंपोजर और एक्टर हैं। उन्होंने 1970 और 90s के बीच कई सुपर डुपर हिट गाने इंडस्ट्री को दिए। बाद में उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए प्लेबैक सिंगिंग को छोड़ दिया था।

Tags: Amit kumarinian idolreality showtv gossips
Previous Post

कई कलमवाले भी नक्सली, चिंतन शिविर में बोले PM मोदी

Next Post

NICU में वार्मर में झुलसने से दो नवजातों की मौत, नर्सिंग स्टाफ बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Next Post
Dead body

NICU में वार्मर में झुलसने से दो नवजातों की मौत, नर्सिंग स्टाफ बर्खास्त

यह भी पढ़ें

सितारगंज सेंट्रल जेल में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव 73 inmates in Sitarganj Central Jail

वाराणसी में 209 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 8,551 संक्रमित

03/09/2020
kris

99 पर आउट होने के बाद क्रिस गेल को आया गुस्सा

31/10/2020

तालिबान की हैवानियत, हेलीकॉप्टर से शख्स को लटकाया, कुछ देर बाद मौत

31/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version