• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के जांबाजों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
03/09/2025
in छत्तीसगढ़, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amit Shah honored the brave soldiers of 'Operation Black Forest'

Amit Shah honored the brave soldiers of 'Operation Black Forest'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ (Operation Black Forest) को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री ने जांबाजों के काम की सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया। नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के बस्तर में कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चलाया गया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में शामिल रहे सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों से मुलाकात की तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली में अपने आवास पर ‘Operation Black Forest’ में अदम्य साहस और वीरता से नक्सलियों का मुकाबला करने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG व कोबरा के जवानों और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कर्रेगुट्टालु की दुर्गम पहाड़ियों पर लगातार 19 दिनों तक चले सबसे बड़े नक्सल-विरोधी अभियान में बिना हताहत हुए 30 से अधिक नक्सलियों को मार कर इन वीर जवानों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी।”

नई दिल्ली में अपने आवास पर ‘Operation Black Forest’ में अदम्य साहस और वीरता से नक्सलियों का मुकाबला करने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG व कोबरा के जवानों और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

अमित शाह (Amit Shah) ने आगे लिखा, ‘Operation Black Forest’ में जवानों ने न सिर्फ नक्सलियों के बेस कैम्प को नष्ट किया, बल्कि उनकी सप्लाई चेन को भी भारी आघात पहुँचाया। मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल-विरोधी अभियानों में शहीद या घायल हुए जवानों और उनके परिजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए कटिबद्ध है। कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से हमारे सुरक्षा बलों का सम्मान किया।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाना मोदी सरकार का संकल्प है। जब तक सारे नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। इस संकल्प को पूरा करने में हमारे सुरक्षाबलों के त्याग और समर्पण पर पूरे देश को गर्व है।”

Tags: amit shahoperation black forest
Previous Post

SC-ST-OBC स्कॉलरशिप में लापरवाही पर सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, इन अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Next Post

इंडस्ट्री–एकेडमिया समन्वय से भारत बनेगा तकनीक और विकास का केंद्र : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
cm yogi

इंडस्ट्री–एकेडमिया समन्वय से भारत बनेगा तकनीक और विकास का केंद्र : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान सरकार ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री

09/01/2025

यूपी : कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों ने भरा 27,17,988 का चालान

23/07/2020
Navdeep Rinwa

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version