• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पार्टी को तो परिवार की जागीर समझा ही, संविधान को भी परिवार की जागीर बना लिया’, कांग्रेस पर भड़के शाह

Writer D by Writer D
17/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र है, परिवारवाद नहीं होना चाहिए। शाह ने कहा, ‘हम एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र हैं, यहां तुष्टिकरण की जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को आगे रखा। ये तीन काम छोड़ दो, जनता जिता देगी।’

मोहब्बत बेचने की चीज नहीं है: अमित शाह (Amit Shah)

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह (Amit Shah) ने कहा, ‘मोहब्बत की दुकान के बहुत नारे सुने हैं। हर गांव में दुकान खोलने की महत्वाकांक्षा रखने वालों के भाषण भी सुने हैं। पर मोहब्बत बेचने की चीज नहीं है, ये एक जज्बा है, जिसे महसूस किया जाता है।’

अमित शाह ने कांग्रेस पर नागरिक अधिकारों के हनन के लिए संविधान संशोधन करने और कच्चातिवु द्वीप को रातोरात श्रीलंका को सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘कच्चातिवु द्वीप हमारा भूभाग है, लेकिन आज हमारे पास नहीं है। कांग्रेस ने इसे संसद में चर्चा किए बिना ही श्रीलंका को सौंप दिया।’

संविधान को भी परिवार की जागीर बना लिया: शाह (Amit Shah)

आपातकाल का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘आपने पार्टी को तो परिवार की जागीर समझा ही है, संविधान को भी परिवार की जागीर बना लिया। संविधान के साथ ऐसा अन्याय दुनिया में किसी ने नहीं किया। आपातकाल में कई लोगों को जेल में डाल दिया गया, जिनमें से कई लोग आज आपके साथ बैठे हैं।’

आरक्षण के मुद्दे पर भी शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘1955 में काका कालेलकर कमेटी बनी थी। ओबीसी आरक्षण की वह रिपोर्ट न सदन में आई, न कैबिनेट में। उसे लाइब्रेरी में रख दिया गया। अगर उस समय रिपोर्ट पर ध्यान दिया गया होता, तो मंडल कमीशन की जरूरत नहीं पड़ती।’

लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ स्वीकार, JPC में भेजे जाने की तैयारी

शाह (Amit Shah) ने बताया कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट तब लागू हुई, जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। उन्होंने कहा, ‘राजीव गांधी ने पिछड़ों को आरक्षण देने पर कहा था कि इससे योग्यता का अभाव हो जाएगा। वहीं, मोदीजी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता दी और नीटी-यूजी में आरक्षण दिया।’

बता दें कि राज्यसभा में संविधान पर चर्चा चल रही थी। उच्च सदन में संविधान पर चर्चा का गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे रहे थे।

Tags: amit shahdelhi news
Previous Post

‘संभल में कोई मंदिर नहीं मिला, भाजपा ने…’, बयान पर घिरे UP सपा अध्यक्ष

Next Post

‘मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाले नेताओं में से हूं…’, विधानसभा में बोले एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
AK Sharma

'मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाले नेताओं में से हूं...', विधानसभा में बोले एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

अन्तर्जनपदीय शराब का अवैध कारोबार का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

05/08/2021
3 planets will transit

11 मई राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

11/05/2023
Danushka Gunathilaka

रेप के आरोप में ये क्रिकेटर हुआ अरेस्ट, इस टीम से है क्नेक्शन

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version